Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »अगले महीने गर्मी से झुलसेंगे हैदराबाद निवासी, तेलंगाना में पारा पहुंचा 40 डिग्री सेल्सियस पर

अगले महीने गर्मी से झुलसेंगे हैदराबाद निवासी, तेलंगाना में पारा पहुंचा 40 डिग्री सेल्सियस पर

हैदराबाद में तापमान का पारा तेजी से ऊपर जा रहा है। मौसम विभाग के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अप्रैल के महीने में तेलंगाना का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस पर भी पहुंच सकता है। वहीं अगर वर्तमान समय की बात करें, तो तेलंगाना में पिछले गुरुवार (13 मार्च) का दिन सर्वाधिक गर्म रहा।

बताया जाता है कि 13 मार्च को तेलंगाना का सर्वाधिक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसम का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। बताया जाता है कि अगले कुछ दिनों में हैदराबाद समेत पूरे तेलंगाना की परिस्थिति और भी अधिक खराब हो सकती है। जो अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।

hyderabad-summer

मौसम विभाग के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि अगले कुछ दिनों तक तेलंगाना का तापमान लगातार बढ़ने की संभावन है, जो कई जिलों में 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। शुक्रवार को तेलंगाना में 3 जगह अदिलाबाद, मनचेरियल और कुमुराम भीम का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।

वहीं बात अगर हैदराबाद की करें तो यहां का तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो मौसम का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। वहीं अन्य जिले जैसे नलगोंडा, पेड्डापल्ली और जयशंकर भुपलपल्ली में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।

बात अगर हैदराबाद के AQI की करें तो यह 106 है, जो सामान्य माना जात सकता है। अगले कुछ दिनों (20 मार्च तक) हैदराबाद के आसमान में तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस या उसके आसपास रहने की संभावना ही जतायी गयी है। आसमान साफ रहेगा और अगले कुछ दिनों में हैदराबाद में बारिश होने की किसी भी संभावना से इंकार किया गया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि दोपहर के समय में गर्मी बर्दास्त से बाहर हो जाती है। हमें भी घर के अंदर रहने में ही राहत मिलती है। प्रशासन की तरफ से लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने और जरूरत न होने पर घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गयी है। अगर गर्मी की वजह से घर के बच्चे और बड़े-बुजुर्गों की तबीयत बिगड़ती है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी जा रही है।

More News

    Read more about: hyderabad weather summer
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+