Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »केरल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने जारी की ऑरेंज चेतावनी

केरल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने जारी की ऑरेंज चेतावनी

देशभर में मानसून अपने पूरे जोश में है। लगभग सभी राज्यों में इस समय तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की है। गुजरात में जहां गरज के साथ तेज बारिश का पूर्वानुमान है, वहीं पूर्वोत्तर भारत में भी तेज बारिश होने के आसार हैं।

इन सबके साथ ही केरल, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की मुश्किलें और भी बढ़ने की संभावना है।

weather forecast

मिली जानकारी के अनुसार 3 और 4 अगस्त केरल में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जारी किया है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश की वजह से केरल के वायनाड जिले में लैंडस्लाइड ने भारी तबाही मचायी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वायनाड जिले में भूस्खलन की वजह से अब तक लगभग 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा सैंकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बताया जाता है कि इस सप्ताह में केरल और वायनाड क्षेत्र में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है।

दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी विभिन्न जगहों पर बादल फटने की घटनाओं ने तबाही मचा रखी है। मौसम विभाग 8 अगस्त तक उत्तराखंड के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बताया जाता है कि राज्य में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन की संभावनाएं भी बन रही हैं। इसके साथ ही फिर से बादल फटने की वजह से बारिश होने की आशंकाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश होने, नदियों के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ और भूस्खलन की संभावनाएं मौसम विभाग ने जतायी है।

heavy rain kerala

हालांकि दिल्ली में मौसम थोड़ा सा बेहतर हुआ है। राजधानी के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ने के साथ उमस वाली गर्मी भी बढ़ रही है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बिजली कड़कने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। देश के दूसरे हिस्सों की अगर बात की जाए तो छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों में सामान्य से भारी बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों के लिए भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट और जलजमाव की संभावनाएं जतायी हैं।

uttarakhand himachal pradesh weather

अगले कुछ दिनों में मौसम विभाग ने गुजरात, राजस्थान के कुछ हिस्सों, उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में अगले कुछ दिनों में अगर भारी बारिश होती है तो इसका असर कृषि पर भी पड़ने की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता है। झारखंड में शनिवार को मौसम विभाग ने बारिश की लाल चेतावनी जारी की है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में भी 6 अगस्त तक भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावनाएं हैं। पूर्वोत्तर भारत में भी मानसून पूरी तरह से एक्टिव है और सभी राज्यों में बारिश होने की संभावना है।

More News

    Read more about: weather kerala himachal pradesh
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+