Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सितारों की दुनिया में झांकने का मौका - मसूरी में शुरू हुआ भारत का पहला Astro Tourims अभियान

सितारों की दुनिया में झांकने का मौका - मसूरी में शुरू हुआ भारत का पहला Astro Tourims अभियान

उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड और भारत की अग्रणी Astro Tourims कंपनी स्टारस्केप्स ने साथ मिलकर भारत पहला Astro Tourims अभियान 'नक्षत्र सभा' की शुरुआत की है। यह Astro Tourims अभियान मसूरी के जॉर्ज एवरेस्ट पर शुरू हुई है। यहां से हिमालय की चोटियों और दून घाटी का शानदार और बड़ा ही मनमोहक नजारा दिखाई देता है।

इस अभियान की शुरुआत उत्तराखंड में Astro Tourims को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह हिमालय की कई ऊंची जगहों पर अगले साल 2025 तक आयोजित होता रहेगा।

astro tourims mussoorie uttarakhand

कौन सी होंगी गतिविधियां

मसूरी में आयोजित हो रहा 'नक्षत्र सभा' 2 जून चलेगा। इस दौरान कई तरह की एक्टिविटीज होंगी, जो पर्यटकों और खासतौर पर स्टार गेजिंग करने वालों को खूब पसंद आएगा। इसमें विशेष उपकरणों से तारों को निहारना और सोलर ग्लास और एच-अल्फा फिल्टर का उपयोग करके सौरमंडल को देखना और समझना भी शामिल हैं। Astro Tourims, एस्ट्रोलॉजिकल फोटोग्राफी प्रतियोगिता और खगोलीय प्रदर्शन आदि भी इस कार्यक्रम का हिस्सा है, जिनका आनंद पर्यटक व खगोलप्रेमी उठा सकेंगे।

बताया जाता है कि उत्तराखंड में ऐसे कई जगहें जैसे उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, नैनीताल और चमोली जिलों के डार्क स्काई साइट को एस्ट्रो टूरिज्म के लिए चिह्नित किया गया है। जल्द ही हरसिल-जादुंग, बेनीताल, ऋषिकेश, जागेश्वर और रामनगर आदि जगहों पर एस्ट्रो टूरिज्म अभियान का आयोजन किया जाएगा। शामिल हैं। प्रत्येक स्थान का उद्देश्य खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले पर्यटकों को अद्वितीय अनुभव प्रदान करना है।

star gazing astro tourism

इस अभियान के बारे में उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि राज्य सरकार पर्यटकों को हमेशा कुछ बेहतर अनुभव करवाना चाहती है। सरकार चाहती है कि पर्यटक उत्तराखंड से कुछ खास यादें ही लेकर वापस जाएं।

वहीं मीडिया से बात करते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के मार्केटिंग डायरेक्टर सूरत पंत का कहना है कि स्टारस्केप्स के साथ की गयी यह अनोखी पहल राज्य के प्राकृतिक सौन्दर्य को बढ़ावा देने तक ही सीमित नहीं रहेगी बल्कि डार्क स्काई को भी सुरक्षित बनाने और रात के समय आसमान को निहारने, उसकी अधिक सराहना करने का भी मौका देगी। उन्होंने कहा कि हम दुनियाभर से आने वाले पर्यटकों को उत्तराखंड की जादुई सैर करना चाहते हैं।

More News

Read more about: mussoorie astronomy tourism
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+