Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »यात्रीगण कृपया ध्यान दें... यात्रा से पहले जान लें, इन 4 ट्रेनों के बदल गए हैं नंबर

यात्रीगण कृपया ध्यान दें... यात्रा से पहले जान लें, इन 4 ट्रेनों के बदल गए हैं नंबर

भारतीय रेलवे ने 4 जोड़ी ट्रेनों का नंबर बदल दिया है। अब ये सभी ट्रेनें नये नंबर के साथ ही दौड़ेंगी। बताया जाता है कि रेलवे द्वारा प्राइमरी मेंटेनेंस में बदलाव होने और बेस डिपो में परिवर्तन की वजह से ही 4 जोड़ी ट्रेनों का नंबर बदला गया है।

train

ये सभी ट्रेनें राजस्थान से खुलती हैं। सभी नये नंबर अक्टूबर से लागू होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, 14819/14820 जोधपुर-साबरमती-जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन अक्टूबर 2023 से नये नंबर 20485/20486 से चलेगी।
अब तक 14825-14826 नंबर से चलने वाली हिसार-जयपुर एक्सप्रेस अक्टूबर 2023 से नये नंबर 14709/14710 से चलेगी।
14811/14812 नंबर से सीकर-दिल्ली के बीच चलने वाली सीकर-दिल्ली सराय-सीकर एक्सप्रेस अपने नये नंबर 14713-14714 से चलेगी।
14711/14712 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस का रेलवे ने नंबर बदलकर 14816/14815 कर दिया है। ये सभी ट्रेनें अक्टूबर से नये नंबरों से चलेंगी।

इन स्थानों और ट्रेनों में बुकिंग करने से पहले ट्रेनों का नंबर एक बार जरूर जांच लें।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+