Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई-अहमदाबाद रूट पर बुलेट ट्रेन शुरू होने से पहले बढ़ेगी सुपरफास्ट ट्रेनों की गति, रेलवे की विशेष योजना

मुंबई-अहमदाबाद रूट पर बुलेट ट्रेन शुरू होने से पहले बढ़ेगी सुपरफास्ट ट्रेनों की गति, रेलवे की विशेष योजना

मुंबई-अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का निर्माण जहां एक तरफ तेजी से किया जा रहा है। जापान की मदद से तैयार किये जा रहे हाई स्पीड ट्रेन कॉरिडोर का काम पूरा होने और भारत के पहले बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू होने का इंतजार लोग बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं। मुंबई से अहमदाबाद के बीच की दूरी को अत्याधुनिक बुलेट ट्रेन लगभग 320 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पूरी करने वाली है।

लेकिन उससे पहले रेल प्रेमियों के एक अच्छी खबर आयी है। मीडिया रिपोर्ट से मिल रही जानकारी के अनुसार मुंबई-अहमदाबाद रूट पर सुपरफास्ट ट्रेनों की गति को भी बढ़ाने की तैयारियां भारतीय रेल की ओर से की जा रही हैं।

vande-bharat

India.com की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई-अहमदाबाद रूट पर वर्तमान में ट्रेन 130 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति से आवाजाही करती है। लेकिन भारतीय रेलवे ने इस गति को बढ़ाकर 160 किमी प्रति घंटा करने की योजना बनायी है जिसके आधार पर सारी तैयारियां भी कर ली गयी है।

बताया जाता है कि भारतीय रेलवे ने दोनों राज्यों के बीच आने-जाने में लगने वाले समय को घटाने की तरफ अपना ध्यान देना शुरू किया है। रेलवे ने दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई के बीच आने-जाने में लगने वाले समय को कम करने की कोशिशें शुरू की है।

कैसे कम होगा समय और बढ़ेगी गति?

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पश्चिम रेलवे ने मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर पर लगभग 595 किमी लंबे सेक्शन पर वॉल फेंसिंग बनाया है। यह वॉल फेंसिंग ठीक वैसा ही है, जैसा हाईवे पर सड़क के दोनों किनारों पर बनाया जाता है। इस वॉल फेंसिंग को बनाने की लागत करीब ₹226 करोड़ आयी है। इस वॉल फेंसिंग को बनाने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आवारा या पालतू पशु जैसे गाय-भैंस आदि रेलवे ट्रैक पर नहीं आ सकेंगे।

indian railway train

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-मुंबई के बीच की दूरी करीब 1,386 किमी और दिल्ली-हावड़ा के बीच की दूरी लगभग 1450 किमी है। बताया जाता है कि पश्चिम रेलवे को इस परियोजना के लिए ₹3950 करोड़ का आवंटन भी दिया गया था।

मीडिया रिपोर्ट में रेलवे मंत्रालय सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि दिल्ली-मुंबई रूट पर ट्रेनों की गति को 160 प्रतिघंटा करने को मंजूरी दे दी गयी है। अगर इस रूट पर ट्रेनों की गति बढ़ती है तो इसका फायदा मुंबई से अहमदाबाद के बीच आवाजाही करने वाले यात्रियों को भी काफी मिलने की संभावना जतायी जा रही है।

अगर इस रूट पर ट्रेनों की गति बढ़ती है तो मुंबई-अहमदाबाद रूट पर चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को सामान्य से लगभग 45 मिनट कम समय लगेगा। पश्चिम रेलवे सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई-अहमदाबाद रूट पर जिन ट्रेनों की गति 130 किमी से बढ़ाकर 160 किमी प्रतिघंटा करने के बारे में सोचा गया है उनमें वंदे भारत एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस, IRCTC तेजस, डबल डेकर ट्रेन और दिल्ली-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस शामिल है।

More News

    Read more about: bullet train mumbai ahmedabad
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+