Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बिहार-यूपी के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन - कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म, यहां देखिए लिस्ट

बिहार-यूपी के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन - कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म, यहां देखिए लिस्ट

होली का त्योहार आने ही वाला है। साल भर में यहीं वह समय होता है जब रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे शहरों में रहने वाले लोग अपने जड़ों, अपने गांवों की ओर लौटते हैं। इस समय देश के विभिन्न राज्यों से बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में काफी अधिक भीड़ देखने को मिलती है।

ट्रेनों में भीड़ इतनी जबरदस्त रहती है कि टिकट मिलना भी मुश्किल हो जाता है। त्योहार के सीजन में घर जाने वाले बिहार-यूपी के यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है।

holi special train

होली स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट -

1. लोकमान्य तिलक-दानापुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल (01409/01410)

यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 23, 25 और 30 मार्च को दोपहर 12.15 बजे खुलेगी जो अगले दिन 17.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 24,26 और 31 मार्च को दानापुर से 18.15 बजे खुलेगी जो अगले दिन 23.55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन आरा, बक्सर, पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, माणिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी और कल्याम स्टेशनों पर रुकेगी।

2. लोकमान्य तिलक-समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट स्पेशल (01043/01044)

यह ट्रेन 21 और 28 मार्च को 12.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से खुलेगी जो अगले दिन 21.15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 22 और 29 मार्च को 23.20 बजे समस्तीपुर जंक्शन से खुलेगी जो अगले दिन 7.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, माणिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, पिपरिया, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी और कल्याण स्टेशनों पर रुकेगी।

3. दिल्ली जंक्शन-वाराणसी होली स्पेशल

यह ट्रेन दिल्ली से 21 से 30 मार्च तक हर सोमवार, गुरुवार और शनिवार को खुलेगी। वहीं 22 से 31 मार्च तक यह ट्रेन हर मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को वाराणसी से खुलेगी।

bihar up holi special train 2024

4. हावड़ा-बनारस होली स्पेशल

यह ट्रेन 23 मार्च को हावड़ा से खुलेगी। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव बर्दवान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीहीड, झाझा, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और वाराणसी स्टेशन पर होगा।

5. मुजफ्फरपुर-लोकमान्य तिलक-मुजफ्फरपुर सुपरफास्ट स्पेशल (05281/05282)

यह ट्रेन 20 मार्च से 3 अप्रैल तक हर बुधवार को दोपहर 1 बजे मुजफ्फरपुर से खुलेगी जो अगले दिन 21.50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 22 मार्च से 5 अप्रैल तक हर शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 00.55 बजे खुलेगी जो अगले दिन 10 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खण्डवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे स्टेशनों पर होगा।

6. आनंद विहार-जोगबनी टर्मिनस होली स्पेशल (04010/04009)

यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनस से 26 मार्च को रात 11.45 बजे खुलेगी जो अगले दिन सुबह 5.27 बजे बरेली कैंट पहुंचेगी। वापसी में 28 मार्च जोगबनी से सुबह 9 बजे खुलेगी जो अगले दिन 8.10 बजे बरेली कैंट पहुंचेगी।

7. गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर होली स्पेशल (05005/05006)

20 और 27 मार्च को गोरखपुर से यह ट्रेन दोपहर 2.40 बजे खुलेगी जो रात को 11.10 बजे बरेली जंक्शन से गुजरेगी। वापसी में 21 और 28 मार्च को अमृतसर से यह ट्रेन दोपहर 12.45 बजे खुलेगी जो रात 11.14 बजे बरेली जंक्शन से गुजरेगी।

indian railway holi special train s list 2024

8. टनकपुर-दौराई होली स्पेशल (05097/05098)

22 से 29 मार्च तक टनकपुर-दौराई होली स्पेशल हर शुक्रवार, सोमवार और बुधवार को टनकपुर से शाम 6.25 बजे खुलेगी। वापसी में 23 से 30 मार्च तक दौराई-टनकपुर होली स्पेशल हर शनिवार, मंगलवार और गुरुवार को शाम 4.05 बजे दौराई से खुलेगी जो अगले दिन 9.35 बजे टनकपुर पहुंचेगी। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन, चंदौसी, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली में होगा।

9. चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस (14010/14009)

आनंद विहार टर्मिनल से सप्ताह में 2 दिन चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस का संचालन बापूधाम मोतिहारी तक किया जाएगा। 13 मार्च से सप्ताह में दो दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से खुलेगी और 14 मार्च से मंगलवार, गुरुवार और रविवार को यह ट्रेन बापूधाम मोतिहारी से खुलेगी।

10. नई दिल्ली-सीतामढ़ी होली स्पेशल

22 से 29 मार्च तक हर मंगलवार, शुक्रवार को तीन फेरों में नई दिल्ली-सीतामढ़ी होली स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। नई दिल्ली से यह ट्रेन रात 12.10 बजे खुलेगी। वापसी में हर मंगलवार और शुक्रवार को सीतामढ़ी से रात 11.30 बजे यह ट्रेन खुलेगी। रास्ते में इस ट्रेन का ठहराव बरेली, सीतापुर, गोरखपुर समेत दूसरी कई स्टेशनों पर भी होगा।

11. मुजफ्फरपुर-पुणे-मुजफ्फरपुर एसी स्पेशल (05289)

23 मार्च से 6 अप्रैल तक हर शनिवार को मुजफ्फरपुर से 21.15 बजे खुलेगी और सोमवार को 05.35 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन हाजीपुर, पाटलिपुत्र, पं दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी के रास्ते चलेगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+