Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लक्षद्वीप के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने शुरू की सीधी उड़ान, Via कोच्चि नहीं जाना पड़ेगा

लक्षद्वीप के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने शुरू की सीधी उड़ान, Via कोच्चि नहीं जाना पड़ेगा

केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप में पर्यटन को भारत सरकार लंबे समय से प्रमोट कर रही है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे और उसके बाद मालद्वीप की बयानबाजी के बाद लक्षद्वीप एक बार फिर से चर्चाओं में छा गया है। इस घटना के बाद से ही लक्षद्वीप जाने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी उछाल आया है। लेकिन...

लक्षद्वीप तक के लिए कोई सीधी उड़ान उपलब्ध नहीं होने की वजह से वहां जाना पर्यटकों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा था। अब पर्यटकों की इस समस्या का समाधान हो गया है। लक्षद्वीप के लिए एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा कर दी है।

pm modi at lakshadweep indigo

बता दें, पहले पर्यटकों को लक्षद्वीप जाने के लिए केरल में कोच्चि तक जाना पड़ता था। फिर वहां से विमान द्वारा अगत्ती द्वीप तक पहुंचना पड़ता था। लक्षद्वीप में रनवे सिर्फ अगत्ती द्वीप पर ही मौजूद है।

इन दो शहरों के बीच बनेगा हवाई संपर्क

अपनो सोशल मीडिया पेज पर एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने घोषणा की है कि बैंगलोर से लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप तक विमान का संचालन शुरू किया जाएगा। एयरलाइंस कंपनी ने बताया कि यह इंडिगो के नेटवर्क का 88वां घरेलू और 121वां वैश्विक गंतव्य होगा। इंडिगो द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार बैंगलोर और अगत्ती द्वीप के बीच विमान का संचालन 31 मार्च 2024 से शुरू होगा। बताया जाता है कि इस मार्ग पर 78 सीट वाली एटीआर विमान का उपयोग किया जाएगा।


Also Read :


कैसे करें बुकिंग

book indigo ticket to lakshadweep

बैंगलोर से लक्षद्वीप के अगत्ती द्वीप तक की सीधी उड़ान की बुकिंग इंडिगो एयरलाइंस के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके लिए पर्यटकों को इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट www.goindigo.in पर जाना होगा। बैंगलोर से अगत्ती द्वीप तक विमान से पहुंचने में 2 घंटे 35 मिनट का समय लगेगा। यह नॉन-स्टॉप फ्लाइट होगी, जिसके टिकट की कीमत ₹6,999 से शुरू होती है।

बता दें, लक्षद्वीप जाने के लिए विशेष परमिशन की जरूरत होती है। इसे लक्षद्वीप टूरिज्म के आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। विमान के अलावा कोच्चि से खुलने वाले पानी के जहाज से भी लक्षद्वीप के विभिन्न द्वीपों तक पहुंचा जा सकता है। लेकिन पानी के जहाज से लक्षद्वीप तक पहुंचने में करीब 14-20 घंटों का समय लग सकता है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+