Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »इंडिगो एयरलाइंस का छात्रों के लिए विशेष ऑफर, फ्लाइट की टिकट से लेकर बैगेज पर आकर्षक छूट

इंडिगो एयरलाइंस का छात्रों के लिए विशेष ऑफर, फ्लाइट की टिकट से लेकर बैगेज पर आकर्षक छूट

अगर आप पढ़ाई के सिलसिले में घर से दूर किसी और शहर में रहते हैं और छुट्टियों में अक्सर घर आना-जाना पड़ता है, तो यह खबर आपके बड़े काम की है। एयरलाइंस कंपनी इंडिगो (Indigo Airlines) ने खासतौर पर छात्रों के लिए 'Student Special' ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर को मूल रूप से छात्रों की यात्रा को सुविधाजनक और बजट फ्रेंडली बनाने की कोशिश की गयी है।

इस ऑफर के तहत फ्लाइट की बुकिंग करने पर छात्रों को टिकट और बैगेज पर कई आकर्षक छूट दी जाएगी। मगर इसके लिए एक छोटी सी शर्त है, जिसका पालन करना अनिवार्य है।

indigo airlines student offer

क्या-क्या मिलेगा 'Student Special' ऑफर?

मिली जानकारी के अनुसार इस नयी पहल के तहत छात्रों को फ्लाइट की बुकिंग करने पर टिकट के बेस फेयर में 6% की छूट दी जाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं, छात्रों को 10 किलो का अतिरिक्त बैगेज ले जाने की भी छूट दी जाएगी। इस बारे में कंपनी का कहना है, छात्रों को अक्सर अतिरिक्त सामान लेकर सफर करना पड़ता है।

उन्हें पढ़ाई से संबंधित सामान या फिर जरूर दूसरे सामान लेकर कई बार पढ़ाई के सिलसिले में अपना शहर छोड़कर दूसरे शहरों का रूख करना पड़ता है। इसलिए छात्रों के लिए अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा दी जा रही है।

बता दें, इंडिगो की 'Student Special' ऑफर देशभर के 80 से अधिक घरेलु गंतव्यों जैसे गोवा, मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर, हैदराबाद आदि में छात्रों को आवाजाही करने में सुविधा मुहैया करवाता है। लेकिन इस ऑफर को पाने के लिए एक छोटी सी शर्त का पालन करना जरूरी है।

क्या है शर्त?

फ्लाइट की बुकिंग करते समय टिकट हमेशा इंडिगो एयरलाइंस के आधिकारिक वेबसाइट या फिर मोबाइल ऐप से ही बुक करनी होगी। इंडिगो के नये स्टूडेंट स्पेशल ऑफर के तहत छात्रों को फ्लाइट की बुकिंग को मॉडिफाई करने का भी मौका दिया जाएगा, जिसके लिए कोई भी अतिरिक्त शुल्क देने की जरूरत नहीं होगी।

किस आयु के छात्रों को मिलेगा ऑफर का फायदा और जरूरी डॉक्यूमेंट

इंडिगो एयरलाइंस की 'Student Special' ऑफर पाने के लिए छात्र की आयु का 12 साल से अधिक होना अनिवार्य है। इस ऑफर को पाने के लिए छात्र के स्कूल, कॉलेज या यूनिवर्सिटी द्वारा जारी पहचान पत्र की कॉपी को चेकइन के समय सत्यापन (Verification) के लिए जमा कराना जरूरी होगा। बताया जाता है कि अगर किसी छात्र का पहचान पत्र जमा करवाकर उसका सत्यापन नहीं करवाया गया तो टिकट बुकिंग के लिए सामान्य किराया ही लागू होगा।

ध्यान रहे, इंडिगो का 'Student Special' ऑफर सिर्फ घरेलू उड़ानों पर ही लागू होगा, अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर नहीं। अगर कोई व्यक्ति 'Student Special' ऑफर के तहत फ्लाइट की टिकट बुक करता है, तो उस टिकट को किसी दूसरे व्यक्ति को स्थानांतरित नहीं किया जाएगा।

फ्लाइट की बुकिंग या इस ऑफर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप Indigo Airlines के आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

More News

    Read more about: flight travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+