Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दुर्गापुर से बागडोगरा, भुवनेश्वर और गुवाहाटी के लिए जल्द फ्लाइट शुरू करेगा Indigo, जानें Timing

दुर्गापुर से बागडोगरा, भुवनेश्वर और गुवाहाटी के लिए जल्द फ्लाइट शुरू करेगा Indigo, जानें Timing

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर व आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर। अब दार्जिलिंग, ओडिशा के भुवनेश्वर और असम के गुवाहाटी तक जाने के लिए उन्हें कोलकाता आने की जरूरत नहीं होगी। दुर्गापुर (अंडाल) के काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट से अब जल्द ही बागडोगरा, भुवनेश्वर और गुवाहाटी के लिए एयरलाइंस कंपनी Indigo फ्लाइट शुरू करने वाली है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो Indigo की तरफ से इन तीनों रूट पर फ्लाइट सर्विस शुरू करने की तारीख की घोषणा भी कर दी गयी है।

durgapur to bhubaneshwar guwahati bagdogra flight

मिली जानकारी के अनुसार दुर्गापुर एयरपोर्ट से भुवनेश्वर के लिए सप्ताह के 7 दिन, बागडोगरा के लिए सप्ताह में 4 दिन और गुवाहाटी के लिए Indigo सप्ताह में 3 दिन फ्लाइट का संचालन करेगी। बताया जाता है कि 30 अगस्त से दुर्गापुर के काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट से भुवनेश्वर के लिए फ्लाइट सेवाएं शुरू होंगी।

बता दें, वर्तमान में दुर्गापुर एयरपोर्ट से केवल Indigo एयरलाइंस ही देश के विभिन्न शहरों के लिए विमानों का संचालन कर रहा है। वर्तमान में दुर्गापुर एयरपोर्ट से Indigo एयरलाइंस बैंगलोर, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई के लिए सीधी उड़ानों का संचालन कर रहा है।

indigo flight to bhubaneshwar guwahati or bagdogra from durgapur andal airport

क्या होगी उड़ानों की Timing

  • भुवनेश्वर से विमान सुबह 11.15 बजे रवाना होगी, जो दोपहर 12.55 बजे दुर्गापुर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।
  • दुर्गापुर से भुवनेश्वर के लिए विमान शाम को 4.35 बजे उड़ान भरेगी।
  • दुर्गापुर से बागडोगरा के लिए विमान दोपहर 1.15 बजे उड़ान भरेगी, जो 2.20 बजे बागडोगरा पहुंचेगी।
  • बागडोगरा से फिर विमान 2.55 बजे उड़ान भरेगी जो शाम 4.05 बजे दुर्गापुर एयरपोर्ट पहुंचेगी।
  • दोपहर 3.15 बजे दुर्गापुर से गुवाहाटी के लिए विमान उड़ान भरेगी।
  • वहीं शाम 4.30 बजे विमान वापस गुवाहाटी से दुर्गापुर पहुंचेगी।

दुर्गापुर (अंडाल) एयरपोर्ट से इन शहरों के लिए विमान सेवाएं शुरू होने का सबसे बड़ा फायदा आम लोगों को मिलने वाला है। दुर्गापुर, बर्दवान आदि शहरों और उनके आसपास के गांवों व कस्बों में रहने वाले लोगों को कोलकाता एयरपोर्ट आने तक का खर्च तो बचेगा ही साथ में समय की भी काफी बचत होगी। मिली जानकारी के अनुसार भविष्य में Indigo एयरलाइंस इस एयरपोर्ट से दूसरे अन्य कई शहरों के लिए भी विमान सेवाओं को शुरू करने की योजनाएं बना रहा है।

More News

Read more about: kolkata odisha guwahati flight
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+