Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जल्द शुरू होने वाली है इंदौर मेट्रो, कब से? सफलतापूर्वक पूरा हुआ ट्रायल रन

जल्द शुरू होने वाली है इंदौर मेट्रो, कब से? सफलतापूर्वक पूरा हुआ ट्रायल रन

देश के एक और शहर में जल्द शुरू होने वाली मेट्रो सेवाएं। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार आधिकारिक रूप से आम यात्रियों के लिए शुरू होने से मात्र एक कदम की दूरी पर ही मौजूद है इंदौर मेट्रो। उम्मीद की जा रही है कि एक बार शुरू होने के बाद मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर इंदौर में परिवहन के अनुभव को हमेशा के लिए बदल देने वाला होगा मेट्रो, जो यात्रियों को मुहैया करवाएगा परिवहन का आसान व तेज रफ्तार विकल्प।

बताया जाता है कि पिछले मंगलवार (25 मार्च) को इंदौर मेट्रो के ट्रायल रन के बाद मेट्रो रेलवे सुरक्षा कमिश्नर (CMRS), जनक कुमार गर्ग ने अपनी टीम के साथ इसकी जांच की। इसे इंदौर मेट्रो के शुरू होने की तरफ उठाया जाने वाला एक बेहद महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

indore metro starting date

Times of India की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार पिछले सोमवार और मंगलवार को जनक कुमार गर्ग ने अपनी पूरी टीम के साथ सुरक्षा जांच की शुरुआत की थी। जांच पूरी होने के बाद मध्य प्रदेश मेट्रो कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) के अधिकारी अब CMRS से अंतिम मंजूरी के आने का इंतजार कर रहे हैं।

जिसके बाद ही इंदौर मेट्रो में यात्री सेवाओं का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि इससे पहले इंदौर मेट्रो के शुरू होने का लक्ष्य साल 2024 के अंत का निर्धारित किया जा चुका था, लेकिन काम पूरा नहीं होने की वजह से इसे उस समय शुरू नहीं किया जा सका था।

अब MPMRCL ने इंदौर मेट्रो में यात्री सेवाओं को शुरू करने का लक्ष्य मार्च 2025 निर्धारित किया है। बताया जाता है कि सोमवार और मंगलवार को मेट्रो की जो जांच हुई उसके दौरान इंदौर मेट्रो के उच्च प्राथमिकता वाले कॉरिडोर, जिसकी लंबाई करीब 5.90 किमी है, के बीच मेट्रो चलायी गयी है। इस कॉरिडोर में गांधी नगर मेट्रो स्टेशन से स्टेशन संख्या 3 के बीच मेट्रो का संचालन किया गया।

CMRS की टीम ने स्टेशन व अन्य संरचनाओं की गुणवत्ता, सिग्नलिंग मशीन व यंत्र, टेलीकम्यूनिकेशन प्रणाली और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की ताकि यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सकें। इस दौरान CMRS की टीम ने मेट्रो की गति, ब्रेक लगाने के सिस्टम, पावर सप्लाई और अन्य महत्वपूर्ण चीजों की भी जांच की।

कब से शुरू हो सकता है इंदौर मेट्रो?

मीडिया रिपोर्ट में MPMRCL के अधिकारियों के हवाले से बताया गया है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस जांच का रिजल्ट सकारात्मक ही होगा और जल्द ही अंतिम रिजल्ट मिल जाएगा। संभावना जतायी जा रही है कि अगले कुछ सप्ताह के अंदर ही CMRS की टीम द्वारा किये गये जांच का रिजल्ट सामने आने के बाद इंदौर मेट्रो में यात्री सेवाओं को शुरू कर दिया जा सकेगा। बताया जाता है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो अप्रैल के अंत या फिर मई के शुरुआत/मध्य तक इंदौर में भी फर्राटे से दौड़ेगी मेट्रो रेल।

More News

    Read more about: indore metro madhya pradesh
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+