सूरत स्टेशन से नहीं खुलेंगी ट्रेनें। 7 दिसंबर से बंद होने वाला है सूरत स्टेशन। अरे आप जैसा सोच रहे हैं, वैसा बिल्कुल नहीं है। सूरत स्टेशन को पूरी तरह से बंद नहीं किया जा रहा है। 7 दिसंबर से सूरत स्टेशन के 2 प्लेटफार्म को बंद करने का फैसला लिया गया है। इसका असर रेल सेवाओं पर पड़ने वाला है। इस दौरान आधी से ज्यादा ट्रेनें जो सूरत से खुलती थी, वह अब सूरत स्टेशन से न खुलकर पास में मौजूद किसी और स्टेशन से खुलेगी।
पर यह फैसला क्यों लिया गया? क्यों सूरत स्टेशन के 2 प्लेटफार्म को बंद किया जा रहा है और कौन से प्लेटफार्म को बंद किया जा रहा है? 7 दिसंबर के बाद फिर कब रेल सेवाएं सामान्य होंगी और ट्रेनें सूरत से खुलेंगी? पर सबसे जरूरी सवाल, सूरत से खुलने वाली आधी से ज्यादा ट्रेनें अब कौन से स्टेशन से खुलेंगी?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सूरत रेलवे स्टेशन को मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (MMTH) बनाया जा रहा है, जिस वजह से सूरत रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण किया जा रहा है। 7 दिसंबर से सूरत स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 को बंद कर दिया जाएगा।
हालांकि यह स्थायी रूप से नहीं बल्कि सिर्फ नवीनीकरण की वजह से ही ऐसा किया जा रहा है। इस दौरान सूरत से खुलने वाली आधी से ज्यादा ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में सूरत स्टेशन पर रुकने वाली लगभग 180 ट्रेनों में से 83 ट्रेनों को उधना डायवर्ट कर दिया जाएगा।
हालांकि इस बीच सूरत स्टेशन को पूरी तरह से बंद नहीं किया जाएगा। 66 ट्रेनों का ठहराव सूरत में जारी रहेगा। इनके अलावा 31 ट्रेनें ऐसी भी होंगी जो सूरत स्टेशन पर रुकती या सूरत से खुलती थी, वो जारी रहेगा। लेकिन ये सभी ट्रेनें दोपहर के समय सूरत से खुलेंगी। सूरत स्टेशन के पुनर्विकास की वजह से रेल सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव से प्रीमियम ट्रेनें भी अछुती नहीं रहेगी। सूरत से होकर आने-जाने वाली प्रीमियम ट्रेनों का प्लेटफार्म बदल जाएगा और इन ट्रेनों के ठहराव के समय में कमी आएगी। यानी स्टेशन पर ये ट्रेनें कम समय के लिए रुकेगी।
पुनर्विकास के समय ट्रेनों के समय से लेकर स्टेशन आदि में बदलाव आदि करते समय यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखा जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अगले 98 दिनों तक सूरत स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 को बंद रखा रखा जाएगा। यानी ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन, ठहराव के समय आदि में यह परिवर्तन अगले लगभग 98 दिनों तक जारी रहने की संभावना है।
बताया जाता है कि सूरत स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 का पुनर्विकास (Redevelopment) कार्य तो पूरा हो चुका है लेकिन स्टेशन के पूर्व दिशा में सड़क और पार्किंग के मुद्दों की वजह से यह अभी तक बंद है। अब प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 को भी 7 दिसंबर से बंद करने का फैसला लिया गया है। इससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी होने की आशंका जतायी जा रही है।
सूरत स्टेशन के कौन से क्षेत्रों की मरम्मत और विकास कार्य की जाएगी?
- प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर सीओपी नींव
- छत
- लिफ्ट
- कॉलम और बीम का निर्माण
बता दें, सूरत रेलवे स्टेशन को एक आधुनिक परिवहन केंद्र के तौर पर विकसित करने के लिए ये निर्माण कार्य काफी जरूरी हैं जिसके लिए रेल सेवाओं में अस्थायी बदलाव किये जा रहे हैं। जब तक निर्माण कार्य और पुनर्विकास कार्य चल रहे हैं, तब तक यात्रियों को कम से कम समस्याएं हों, इसे सुनिश्चित करने के लिए ही ट्रेनों का संचालन सूरत से करने के बजाए उधना स्टेशन से करने का फैसला काफी सोच-समझकर लिया गया है।



Click it and Unblock the Notifications














