Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »सूरत से नहीं बल्कि उधना स्टेशन से अब 31 मार्च तक होगी ट्रेनों की आवाजाही, यहां जानिए ट्रेनों की पूरी List

सूरत से नहीं बल्कि उधना स्टेशन से अब 31 मार्च तक होगी ट्रेनों की आवाजाही, यहां जानिए ट्रेनों की पूरी List

पिछले लंबे समय से सूरत रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास, मरम्मत और पुनर्निर्माण किया जा रहा है और इसे एक विश्वस्तरीय स्टेशन बनाया जा रहा है। इस वजह से सूरत स्टेशन से खुलने वाली बड़ी संख्या में ट्रेनों को पास के ही उधना रेलवे स्टेशन पर स्थानांतरित कर दिया गया था। यानी जिन ट्रेनों के लिए ओरिजिनेटिंग अथवा टर्मिनल स्टेशन सूरत स्टेशन हुआ करती थी, वो सभी ट्रेनें उधना स्टेशन से खुलेगी।

जब तक सूरत स्टेशन का पुनर्विकास कार्य पूरा नहीं हो जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सूरत स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 और 3 का पुनर्विकास कार्य अपने दूसरे चरण में है।

railway station

शुरुआत में बताया गया था कि सूरत स्टेशन पर ब्लॉक 8 मार्च 2025 तक लागू रहेगा। इसके बाद सूरत स्टेशन को खोल दिया जाएगा और ट्रेनें सामान्य रूप से सूरत स्टेशन से ही खुलेंगी और सूरत स्टेशन पर ही आएंगी। लेकिन अब Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट में पश्चिम रेलवे (Western Railways) के हवाले से दावा किया गया है कि सूरत रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक अब 31 मार्च 2025 तक जारी रहेगी।

बताया जाता है कि कुछ ट्रेन जिन्हें सूरत स्टेशन से अस्थायी तौर पर 8 मार्च तक के लिए उधना स्टेशन पर स्थानांतरित किया गया था, उनका संचालन अब 31 मार्च तक उधना स्टेशन से ही किया जाएगा। वहीं कुछ MEMU और यात्री ट्रेनें जो उधना, भेस्टन और नवसारी स्टेशन से खुलती या इन स्टेशनों पर आती थी, वह भी अब 31 मार्च 2025 तक ही इन स्टेशनों पर आएंगी।

कौन सी ट्रेनें सूरत और कौन सी ट्रेनें उधना व बाकी दूसरी स्टेशनों से खुलेगी और उनकी क्या होगी Timing? जानने के लिए क्लिक करें -

बताया जाता है कि पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि टर्मिनल में बदलाव ट्रेनों के संचालन में सुविधा के लिए किया गया है ताकि सूरत स्टेशन पर इस समय ट्रेनों का अधिक दबाव न बने। इससे एक ओर जहां सूरत स्टेशन का पुनर्विकास कार्य में किसी तरह की बाधा नहीं आएगी वहीं दूसरी तरफ यात्रियों को भी काम और मरम्मत के बीच में ट्रेन पकड़ने के लिए जाने में कोई समस्या नहीं होगी।

रेलवे की तरफ से सभी यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे घर से निकलते समय अपनी ट्रेन के स्टेशन और टाइमिंग के विषय में एक बार अच्छी तरह से जरूर जांच लें। साथ ही अनुरोध किया गया है कि वे घर से अतिरिक्त थोड़ा सा समय लेकर निकले ताकि अचानक अगर कोई बदलाव किसी भी कारणवश हुआ भी हो, तो यात्रा में या ट्रेन पकड़ने में कोई परेशानी न हो और यात्री सही समय पर सही स्टेशन पर पहुंच सकें।

More News

    Read more about: surat train railways
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+