Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IPL 2025 : अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में मैच के दिनों में लागू रहेगी ट्रैफिक एडवाइजरी

IPL 2025 : अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में मैच के दिनों में लागू रहेगी ट्रैफिक एडवाइजरी

IPL की शुरुआत हो चुकी है। अहमदाबाद के मोटेरा (नरेंद्र मोदी) स्टेडियम में भी कई मैच होंगे। इसे ध्यान में रखते हुए अहमदाबाद सिटी पुलिस की तरफ से एक सार्वजनिक विज्ञप्ति जारी की गयी है। इसमें यह बताया गया है कि IPL के मैचों के दिनों में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक एडवाइजरी लागू रहेगी।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मोटेरा स्टेडियम में जितने IPL मैच होंगे उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में VVIP, खिलाड़ी और सेलिब्रिटी पहुंचने वाले हैं। इसलिए गाड़ियों की आवाजाही को आसान बनाए रखने के लिए और किसी भी तरह की दुर्घटना को रोकने के लिए मैच के दिनों में ट्रैफिक एडवाइजरी लागू की जाएगी।

ahmedabad motera stadium

Desh Gujarat की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार जनपथ टी जंक्शन और स्टेडियम के मुख्य द्वार तक और कृपा रेसिडेंसी से मोटेरा गाम टी जंक्शन के बीच किसी भी तरह की ट्रैफिक आवाजाही बंद रहेगी। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से वैकल्पिक रूट्स की जानकारी भी दी गयी है।

जो गाड़ियां तपोवन सर्किल से ONGC क्रॉसिंग की ओर जा रही हैं, वहां से विसात टी जंक्शन, जनपथ टी जंक्शन से पावरहाउस चौराहा और प्रबोध रावल सर्किल तक शामिल है। एक और वैकल्पिक रूट कृपा रेजीडेंसी से शरण स्थिति चौराहे से कोटेश्वर रोड और अपोलो सर्किल तक जाता है।

कब-कब मोटेरा स्टेडियम में होंगी IPL मैच?

25 मार्च - गुजरात टाइटंस वर्सेस पंजाब किंग्स
29 मार्च - गुजरात टाइटंस वर्सेस मुंबई इंडियंस
9 अप्रैल - गुजरात टाइटंस वर्सेस राजस्थान रॉयल्स
19 अप्रैल - गुजरात टाइटंस वर्सेस दिल्ली कैपिटल्स
2 मई - गुजरात टाइटंस वर्सेस सनराइजर्स हैदराबाद
14 मई - गुजरात टाइटंस वर्सेस लखनऊ सुपर जाएंट
18 मई - गुजरात टाइटंस वर्सेस चेन्नई सुपर किंग्स

More News

    Read more about: ahmedabad traffic
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+