Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्रुज के साथ करिए मायापुर की सैर...IRCTC ने निकाला 2 दिवसीय पैकेज, जानिए पूरी जानकारी

क्रुज के साथ करिए मायापुर की सैर...IRCTC ने निकाला 2 दिवसीय पैकेज, जानिए पूरी जानकारी

मायापुर की सैर के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) की ओर से एक पैकेज निकाला गया है, जिसका नाम - क्रुजिंग टू मायापुर विथ विवादा (Cruising To Mayapur With Vivada)..., जो 26 दिसम्बर 2022 व 28 जनवरी 2023 से शुरू होगी।

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में स्थित मायापुर एक बहुत ही खूबसूरत नगरी है, यह शहर इस्कॉन मंदिर के लिए जाना जाता है, जहां देश का पहला इस्कॉन मंदिर व इस्कॉन संघ का मुख्यालय है। ये पवित्र नगरी चैतन्य महाप्रभु की जन्मस्थली भी है। इन्हें भगवान श्रीकृष्ण व राधा जी का अवतार माना जाता है। इसके अलावा भी यहां घूमने के लिए कई मठ है। यह इस्कॉन की मुख्यालय नगरी भी कही जाती है।

मायापुर की सैर के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) की ओर से एक पैकेज निकाला गया है, जिसका नाम - क्रुजिंग टू मायापुर विथ विवादा (Cruising To Mayapur With Vivada)..., जो 26 दिसम्बर 2022 व 28 जनवरी 2023 से शुरू होकर 27 दिसम्बर व 29 जनवरी तक चलेगी। इस यात्रा की शुरुआत कोलकाता से होगी।

Cruising To Mayapur With Vivada

'क्रुजिंग टू मायापुर विथ विवादा' पैकेज का रूट मैप

पहला दिन (26-12-2022) - सुबह 06:30 बजे विवाडा जेट्टी (मिलेनियम पार्क) से इस यात्रा की शुरुआत होगी। जहां टूर मैनेजर द्वारा आपका स्वागत किया जाएगा। इस बाद सुबह के नाश्ते के लिए आपको कुछ खाने की सामग्री दी जाएगी। फिर सुबह 07:00 बजे से आपकी पवित्र यात्रा की शुरुआत होगी। क्रुज से शुरु हुई यात्रा के दौरान आप बीच के कई दृश्यों के आनंद ले सकते हैं और इस बीच आपके लिए लंच और शाम के चाय-बिस्कीट की भी व्यवस्था मौजूद रहेगी। फिर शाम 05:00 बजे आप मायापुर पहुंच जाएंगे। जहां आप शाम के समय मंदिर की आरती का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके बाद शाम 08:00 बजे यात्रियों को डिनर कराया जाएगा। फिर आप रात में आराम कर सकेंगे।
दूसरा दिन (27-12-2022) - दूसरे सुबह नाश्ते के बाद सुबह 07:00 बजे बंडेल चर्च (बेसिलिका ऑफ़ द होली रोज़री) के लिए ले जाया जाएगा। फिर दोपहर 01:00 बजे सभी को लंच कराया जाएगा और फिर सभी की वापसी कराई जाएगी और सभी शाम 05:00 बजे कोलकाता पहुंच जाएंगे।

यहां आपकी सुंदर और मंगलमय यात्रा का अंत हो जाएगा और आप एक सुनहरे यादों के साथ अपने घर को लौट जाएंगे।

Cruising To Mayapur With Vivada

'क्रुजिंग टू मायापुर विथ विवादा' पैकेज का टिकट मूल्य

IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस 'क्रुजिंग टू मायापुर विथ विवादा' पैकेज के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार टिकट मूल्य रखा गया है, जो इस प्रकार है -

एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 31500 रुपये
दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 21000 रुपये
बच्चों के लिए (5-12 Years) - 10500 रुपये

नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

Read more about: tourism tour package tour
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+