Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महज 5000 रुपये में मनाइए Christmas व New Year पार्टी, IRCTC लाया उदयपुर के लिए BUDGET TRIP

महज 5000 रुपये में मनाइए Christmas व New Year पार्टी, IRCTC लाया उदयपुर के लिए BUDGET TRIP

झीलों के शहर उदयपुर के लिए आईआरसीटीसी की ओर से एक टूर पैकेज निकाला गया है। इस 4 दिवसीय पैकेज की शुरुआत दिल्ली से 21 दिसम्बर और 02 जनवरी के बीच हर गुरुवार को होगी।

उदयपुर शहर अपनी खूबसूरत के लिए जाना जाता है। इस शहर कई झील है, इसी के चलते इसे झीलों की नगरी या लेक सिटी भी कहा जाता है। अब उदयपुर, राजस्थान का शहर है तो इसके बारे में बस एक ही चीज निकलती है और वो हैं रजवाड़ा फीलिंग..., और आपकी ये इच्छा भी यहां आने के बाद पूरी हो जाएगी। आईआरसीटीसी की ओर से एक टूर पैकेज निकाला गया है, जिसके तहत उदयपुर की ट्रिप कराई जाएगी।

उदयपुर सिटी ऑफ लेक्स टूर पैकेज

एक आम इंसान की जेब का ख्याल रखते हुए इस पैकेज को बनाया गया है, ताकि सभी इस पैकेज का आनंद ले सकें। इस पैकेज के तहत सभी यात्रियों को उदयपुर के दर्शनीय स्थलों की सैर कराई जाएगी। यह पैकेज 3 रात व 4 दिन का होगा, जो 21 दिसम्बर से लेकर 02 जनवरी 2023 के बीच हर गुरुवार को चलेगी। वहीं, इस पैकेज की शुरुआत दिल्ली से होगी, जिसका नाम है - उदयपुर सिटी ऑफ लेक्स टूर पैकेज (Udaipur-City Of Lakes Tour Package)...।

udaipur view

'उदयपुर सिटी ऑफ लेक्स टूर पैकेज' का रूट मैप

पहला दिन - शाम 07:35 बजे सभी यात्रियों को दिल्ली के रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से चेतक एक्सप्रेस के जरिए उदयपुर के लिए ले जाया जाएगा। इसके लिए दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी व नरनौल स्टेशन पर भी डिबोर्डिंग की जा सकेगी।

दूसरा दिन - सुबह 07:50 बजे सभी यात्रा उदयपुर पहुंच जाएंगे, जहां से सभी को होटल के लिए ले जाया जाएगा, जहां सभी नाश्ता कर तैयार होंगे। फिर दोपहर में सभी को सहेलियों की बाड़ी, सुखदिया सर्किल, सिटी पैलेस संग्रहालय व भारतीय लोक कला मंडल दिखाया जाएगा। अगर आप चाहे तो शाम के समय फतेह सागर लेक में खुद के पैसे से बोट राइड कर सकते हैं। फिर रात में डिनर कर होटल में आराम करें।

तीसरा दिन - सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट कराया जाएगा और एकलिंगजी और हल्दीघाटी दिखाने के लिए ले जाएगा। फिर सभी को उदयपुर स्टेशन पर छोड़ दिया जाएगा, जहां शाम 05:00 बजे चेतक एक्सप्रेस ट्रेन मिलेगी, जिससे आप दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

चौथा दिन - सुबह में ट्रेन स्टेशनों (नरनौल, रेवाड़ी गुड़गांव व दिल्ली कैंट) पर रूकेगी, जहां आप चाहे उतर सकते हैं।

यहां आपकी सुंदर और मंगलमय यात्रा का अंत हो जाएगा और आप एक सुनहरे यादों के साथ अपने घर को लौट जाएंगे।

udaipur view

'उदयपुर सिटी ऑफ लेक्स टूर पैकेज' का टिकट मूल्य

IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस 'उदयपुर सिटी ऑफ लेक्स टूर पैकेज' के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार टिकट मूल्य रखा गया है, जो इस प्रकार है -

स्लीपर कोच (Standard) के लिए

एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 6335 रुपये

दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 5185 रुपये

तीन पर्यटकों के लिए (Triple Share) - 5175 रुपये

बेड के साथ बच्चों के लिए (05-11 Years) - 4535 रुपये

बेड के बिना बच्चों के लिए (02-04 Years) - 4290 रुपये

udaipur package

थर्ड एसी (Comfort - 3AC) के लिए

एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 10885 रुपये

दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 9150 रुपये

तीन पर्यटकों के लिए (Triple Share) - 8780 रुपये

बेड के साथ बच्चों के लिए (05-11 Years) - 8350 रुपये

बेड के बिना बच्चों के लिए (02-04 Years) - 8100 रुपये

नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Read more about: tourism tour package tour
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+