Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »#Holi के पहले करें अंडमान की सैर, IRCTC लाया 6 दिवसीय Tour Package

#Holi के पहले करें अंडमान की सैर, IRCTC लाया 6 दिवसीय Tour Package

अंडमान अपने समुद्री नजारों के लिए जाता है, जहां भारतीय लोगों के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी घूमने आते हैं। इसकी खूबसूरती किसी को भी मंत्रमुग्ध कर सकती है, यही कारण है कि कपल्स के लिए अंडमान एक खास जगह माना जाता है, जहां शांति व आकर्षक नजारों के बीच अपने पार्टनर के साथ कुछ खास पल बिता सकते हैं।

ऐसे में आईआरसीटीसी की ओर से एक टूर पैकेज निकाला गया है, जो होली के पहले शुरू हो रहा है। ऐसे में अगर आप चाहे तो त्योहार के छुट्टियों के साथ इस ट्रिप को काफी एंजॉय कर सकते हैं। तो ज्यादा सोचिए मत..कहीं देर न हो जाए... बुक कर लीजिए ये अंडमान का पैकेज, जो 5 रात व 6 दिन का होगा। टिकट बुकिंग के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इस 7 दिवसीय टूर पैकेज की शुरुआत कोलकाता से होगी और इस पैकेज का नाम है - एक्सोटिक अंडमान एयर पैकेज (Exotic Andaman Air Package)...। यह पैकेज होली से सात दिन पहले एक तारीख से शुरू हो रही है।

andaman

'एक्सोटिक अंडमान एयर पैकेज' का रूट मैप

पहला दिन (01-03-2023) - पहले दिन सभी यात्रियों को सुबह 04:30 बजे तक कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा, जहां से उन्हें अंडमान के लिए सुबह 08:35 बजे फ्लाइट (विमान संख्या - G8 101) मिलेगी, जो 11:00 बजे तक सभी यात्री को अंडमान के पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर छोड़ देगी। जहां से सभी यात्रियों को होटल ले जाएगा, फिर थोड़ा आराम करने के बाद सभी यात्रियों को कॉर्बिन्स कोव बीच और सेल्युलर जेल (काला पानी जेल) व आसपास के जगहों पर घुमाया जाएगा। फिर रात में डिनर सभी पोर्ट ब्लेयर के होटल में आराम कर सकेंगे।

दूसरा दिन (02-03-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद रॉस आईलैंड और नार्थ बे आईलैंड की सैर करवाई जाएगी। अगर आप वहां कोई वॉटर स्पोर्ट्स वाली एक्टिविटी करना चाहेंगे तो खुद के खर्च पर कर सकेंगे। फिर रात में डिनर सभी होटल में आराम कर सकेंगे।

तीसरा दिन (03-03-2023) - सुबह जल्दी ही सभी को नाश्ता पैक कर दे दिया जाएगा और हैवलॉक बीच ले जाया जाएगा। फिर होटल में चेक इन कराने के बाद सभी को राधानगर बीच और काला पत्थर बीच घुमाया जाएगा। फिर रात में डिनर सभी हैवलॉक बीच के एक होटल में आराम कर सकेंगे।

चौथा दिन (04-03-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट करा दिया जाएगा। इस दौरान अगर आप चाहे तो खुद के खर्चे पर एलिफैण्टा बीच घुमने जा सकते हैं। फिर लंच के बाद सभी को नील आईलैंड ले जाया जाएगा और शाम में लक्ष्मणपुर बीच सनसेट दिखाने के लिए ले जाया जाएगा। फिर शाम को आप फ्री रहेंगे, इस बीच अगर आप चाहे कहीं आसपास जा सकते हैं। फिर रात में डिनर कर होटल में आराम कर सकेंगे।

पांचवां दिन (05-03-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट कराकर भरतपुर बीच पर ले जाया जाएगा, जो वॉटर स्पोर्ट्स के लिए खासा फेमस है। इसके बाद पोर्ट ब्लेयर में कुछ एक्टिविटी भी कर सकते हैं। फिर रात में डिनर सभी होटल में आराम कर सकेंगे।

छठा दिन (06-03-2023) - सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट कराकर पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट ले जाया जाएगा, जहां सुबह 11:30 बजे कोलकाता के लिए फ्लाइट (विमान संख्या - G8 102) मिलेगी, जो कोलकाता एयरपोर्ट पर दोपहर 01:40 बजे तक छोड़ देगी।

यहां आपकी सुंदर और मंगलमय यात्रा का अंत हो जाएगा और आप एक सुनहरे यादों के साथ अपने घर को लौट जाएंगे।

'एक्सोटिक अंडमान एयर पैकेज' का टिकट मूल्य

IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस 'एक्सोटिक अंडमान एयर पैकेज' के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार टिकट मूल्य रखा गया है, जो इस प्रकार है -

एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 60600 रुपये

दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 43800 रुपये

तीन पर्यटकों के लिए (Triple Share) - 42200 रुपये

बेड के साथ बच्चों के लिए (05-11 Years) - 35100 रुपये

बेड के बिना बच्चों के लिए (05-11 Years) - 31700 रुपये

नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+