Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC Tour Package: Singapore-Malaysia के साथ नए साल को बनाइए और भी खास

IRCTC Tour Package: Singapore-Malaysia के साथ नए साल को बनाइए और भी खास

नए साल का आगाज होने वाला है, ऐसे में सभी लोग कहीं न कहीं जाने के लिए ट्रिप प्लान कर रहे हैं। इस बीच IRCTC ने पर्यटकों और नए साल को ध्यान में रखते हुए एक पैकेज निकाला है। इस पैकेज के अंतर्गत सभी पर्यटकों को सिंगापुर और मलेशिया की सैर कराई जाएगी। इस दौरान आप दोनों देशों के प्रसिद्ध दार्शनिक स्थलों और संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे।

अगर आप अपने पार्टनर के साथ जाने की सोच रहे हैं तो ये पैकेज आपके लिए बिल्कुल फिट बैठता है। क्योंकि कुछ दिन बाद ही वैलेंटाइन डे भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में ये पैकेज कपल्स के लिए बेहद खास होने वाला है। आईआरसीटीसी का यह पैकेज 6 रात व 7 दिन का होगा। टिकट बुकिंग के लिए आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इस 7 दिवसीय टूर पैकेज की शुरुआत दिल्ली से होगी और इस पैकेज का नाम है - इनचैंटिंग सिंगापुर एंड मलेशिया (Enchanting Singapore and Malaysia)...।

malaysia view

'इनचैंटिंग सिंगापुर एंड मलेशिया' टूर पैकेज का रूट मैप

पहला दिन (18-01-23) - सभी पर्यटकों को लेकर रात 10:00 बजे कुआलालंपुर एयरपोर्ट (मलेशिया) के लिए दिल्ली से विमान (फ्लाइट संख्या - OD 206) उड़ान भरेगी, जो सुबह 06:00 बजे वहां पहुंच जाएगी।

दूसरा दिन (19-01-23) - कुआलालंपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सभी को होटल ले जाया जाएगा। जहां नाश्ता करने करने के बाद सभी थोड़ा आराम कर सकेंगे। फिर लंच के बाद पुत्रजय की सैर कराई जाएगी। इसके बाद सभी को शाम में बुकिट बिंटांग छोड़ दिया जाएगा, जहां सभी यात्री शॉपिंग कर सकेंगे। फिर डिनर कराकर सभी को होटल छोड़ दिया जाएगा, जहां सभी आराम कर सकेंगे।

तीसरा दिन (20-01-23) - सुबह के नाश्ते के बाद सभी को बाटू की गुफा दिखाने के लिए ले जाया जाएगा, जहां से लौटने के बाद लंच कराया जाएगा और फिर कुआलालंपुर शहर की सैर कराई जाएगी। इस दौरान सभी पर्यटक किंग्स पैलेस, राष्ट्रीय मस्जिद, राष्ट्रीय स्मारक, जामेक मस्जिद, चॉकलेट फैक्ट्री और विश्व प्रसिद्ध पेट्रोनास ट्विन टॉवर (फोटो स्टॉप) व केएल टॉवर घुमाया जाएगा। फिर डिनर कराने के बाद सभी को होटल छोड़ दिया जाएगा, जहां सभी आराम कर सकेंगे।

singapore view

चौथा दिन (21-01-23) - सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट कराया जाएगा और सभी को सड़क मार्ग के जरिए सिंगापुर ले जाया जाएगा। रास्ते में ही सभी को लंच कराया जाएगा। सिंगापुर पहुंचने के बाद सभी का होटल में चेक-इन कराया जाएगा। फिर शाम में नाइट सफारी के लिए सभी को ले जाया जाएगा। फिर डिनर कराने के बाद सभी को होटल छोड़ दिया जाएगा, जहां सभी आराम कर सकेंगे।

पांचवां दिन (22-01-23) - सुबह के नाश्ते के बाद सिंगापुर शहर की सैर कराई जाएगी। इस दौरान नेशनल ऑर्चिड गार्डेन, पडांग क्रिकेट क्लब, ऐतिहासिक संसद भवन, सुप्रीम कोर्ट व सिटी हॉल घुमाया जाएगा। इस दौरान आप मेरिलियन पार्क भी घुम सकेंगे, जहां मरीना बे के आकर्षक दृश्यों का आनंद भी उठा सकेंगे। इसके अलावा थियान हॉक केंग मंदिर, चाइनाटाउन, सिंगापुर फ्लायर, सेंटोसा द्वीप यात्रा (केबल कार राइड का भी मजा लीजिए), मैडम तुसाद मोम संग्रहालय व एसईए एक्वेरियम की भी सैर कराई जाएगी। फिर डिनर कराने के बाद सभी को होटल छोड़ दिया जाएगा, जहां सभी आराम कर सकेंगे।

singapore malaysia package

छठा दिन (23-01-23) - सुबह के नाश्ते के बाद आपके पास पूरा समय फ्री रहेगा। इस दौरान आप चाहे तो गार्डन बाय द बे या यूनिवर्सल स्टूडियो घूमने जा सकते हैं। दोपहर में लंच कर आप चाहे तो शॉपिंग पर भी जा सकते हैं। फिर रात में डिनर कराया जाएगा और सभी होटल में आराम कर सकेंगे।

सातवां दिन (24-01-23) - सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट कराया जाएगा और सभी को सिंगापुर एयरपोर्ट के लिए ले जाया जाएगा। जहां सभी को दोपहर 12:20 बजे कुआलालंपुर एयरपोर्ट के लिए विमान (फ्लाइट संख्या - OD 804) मिलेगी, जो सभी को 01:20 बजे तक छोड़ देगी। फिर वहां से दिल्ली के लिए विमान (फ्लाइट संख्या - OD 205) उड़ान भरेगी, जो रात 09:05 बजे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर छोड़ देगी।

यहां आपकी सुंदर और मंगलमय यात्रा का अंत हो जाएगा और आप एक सुनहरे यादों के साथ अपने घर को लौट जाएंगे।

'इनचैंटिंग सिंगापुर एंड मलेशिया' टूर पैकेज का टिकट मूल्य

IRCTC की ओर शुरू किए जा रहे इस 'इनचैंटिंग सिंगापुर एंड मलेशिया' टूर पैकेज के लिए पर्यटकों के सुविधानुसार टिकट मूल्य रखा गया है, जो इस प्रकार है -

एक पर्यटक के लिए (Single Share) - 135000 रुपये

दो पर्यटकों के लिए (Double Share) - 115500 रुपये

तीन पर्यटकों के लिए (Triple Share) - 115500 रुपये

बेड के साथ बच्चों के लिए (05-11 Years) - 103700 रुपये

बेड के बिना बच्चों के लिए (05-11 Years) - 92200 रुपये

नोट - इस पैकेज में सभी पर्यटकों के लिए यात्रा इश्योरेंस शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC के वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

अपनी यात्रा को और भी दिलचस्प व रोचक बनाने के लिए हमारे Facebook और Instagram से जुड़े...

More News

    Read more about: tour package tour tourism
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+