Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Medical Tourism Packages: IRCTC लेकर आया नया मेडिकल पैकेज, अब घूमने के साथ-साथ इलाज भी

Medical Tourism Packages: IRCTC लेकर आया नया मेडिकल पैकेज, अब घूमने के साथ-साथ इलाज भी

देशभर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हमेशा से ही इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) लगातार प्रयास करता आ रहा है। इसी क्रम में आईआरसीटीसी की ओर से मेडिकल को लेकर एक पैकेज निकाला गया है, जिसका नाम ऑनलाइन मेडिकल टूरिज्म पैकेज (Online Medical Tourism Packages) है। इस पैकेज के आ जाने से अब यात्री यात्रा के साथ-साथ अपना इलाज भी करवा सकेंगे।

इस पैकेज के साथ ही अब देश में पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत कर दी गई है। इस पैकेज के माध्यम से ग्राहकों को कंप्लीट बैक-एंड सेवाएं प्रदान किया जाएगा। IRCTC की ओर से इस पैकेज में यात्री और मेडिकल वैल्यू का पूरा ध्यान रखा गया है। यात्रा के दौरान अगर किसी यात्री को कोई मेडिकल संबंधी समस्या होती है तो उसका इलाज का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

IRCTC Online Medical Tourism

मेडिकल वैल्यू ट्रैवल में भारत सबसे आगे

मेडिकल वैल्यू ट्रैवल (Bharat Medical Value Travel) के लिए भारत पूरे एशिया में सबसे आगे है। आधुनिक चिकित्सा में भी भारत में काफी तरक्की की है। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान (IIPA) के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2019 में करीब 6.97 लाख पर्यटक उपचार के लिए भारत आए। अगर इन्हीं आकंड़ों पर ध्यान दिया जाए तो अनुमान है कि भारत साल 2023 तक वैश्विक चिकित्सा मूल्य पर्यटन (एमवीटी) के बाजार में 6 फीसदी का हिस्सेदार भी होगा, जो देश के काफी गर्व की बात है।

ऐसे उठाएं सुविधा का लाभ

आईआरसीटीसी के इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को सबसे पहले www.irctctourism.com/MedicalTourism पर लॉगिन करना होगा। उसके बाद अपनी जरूरतों की उचित जानकारी देते हुए एक फॉर्म भरना होगा। इसके बाद आपको IRCTC की टीम आपको कॉल करेगी, जिसके बाद आपको सुविधा और बजट के अनुसार बीमारी के लिए इलाज का विकल्प मिलेगा।

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+