Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कभी नहीं भूलेंगे वैष्‍णो देवी की यात्रा जब चिनाब ब्रिज से गुज़रेगी आपकी ट्रेन

कभी नहीं भूलेंगे वैष्‍णो देवी की यात्रा जब चिनाब ब्रिज से गुज़रेगी आपकी ट्रेन

अगर आप ट्रेन से वैष्णो देवी मंदिर जाने की योजना बना रहे हैं, तो आईआरसीटीसी के नये पैकेज को एक बार जरूर देखें। यह वो पैकेज है, जिसमें आपको एक दम वाजिब दाम में कटरा तक ट्रेन का सफर, होटल में रुकने व खाने की व्यवस्था और सड़क मार्ग द्वारा जाने का सारा खर्च उसमें शामिल होगा। इन सबसे ऊपर भी कुछ है, जो आप जिंदगी भर नहीं भूल पायेंगे। जी हां, वैष्‍णो देवी के लिए जब आपकी ट्रेन दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल से गुज़रेगी, तब जो नज़ारा होगा, वो आप शायद जिंदगी में कभी नहीं भूल पायेंगे।

Chenab Bridge

तो चलिऐ बिना देर किये आपको भारतीय रेल द्वारा शुरू किये गये नए आईआरसीटीसी पैकेज पर एक नज़र डालते हैं। विशेष रूप से तैयार किए गए टूर पैकेज के साथ, सबसे प्रतिष्ठित हिंदू तीर्थ स्थलों में से एक, वैष्णो देवी की दिव्य और मनोरम यात्रा की जा सकती है। खास बात यह है कि अगर आप इस पैकेज को लेते हैं, तो आपकी ट्रेन चिनाब ब्रिज के ऊपर से गुज़रेगी। उस दौरान जो रोमांचक दृश्‍य आपके सामने होगा, वो अविस्मर्णीय होगा।

एक नज़र आईआरसीटीसी पैकेज पर

वैष्‍णों देवी चेनाब ब्रिज पैकेज

अवधि: 3 रातें / 4 दिन
कहां से शुरू होगा: दिल्ली
गंतव्य: जम्मू / कटरा
प्रस्थान के दिन: सोमवार से शुक्रवार
यात्रा की आगामी तिथि: 22-जुलाई-24
इसमें शामिल हैं: ट्रेन टिकट, सड़क परिवहन, कैब, होटल, होटल में भोजन, बीमा

पैकेज की खासियत

इस यात्रा का सबसे शानदार हिस्सा चिनाब ब्रिज को पार करना है। दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज के रूप में जाना जाने वाला चिनाब ब्रिज इंजीनियरिंग का एक चमत्कार है जो जम्मू और कश्मीर में चिनाब नदी पर बना है। जैसे ही आपकी ट्रेन इस विस्मयकारी संरचना के ऊपर से गुज़रेगी, आपको हरी-भरी घाटियों और ऊंचे पहाड़ों के लुभावने दृश्य देखने को मिलेंगे, जो इस क्षेत्र को इतना खास बनाते हैं।

कल्पना कीजिए कि आप अपनी ट्रेन की खिड़की से सैकड़ों फीट नीचे बहती हुई विशाल चिनाब नदी को देख रहे हैं, जो ऊंचे-ऊंचे पर्वतों से घिरी हुई है। यह अनूठा दृश्य भारत की प्राकृतिक सुंदरता और इंजीनियरिंग कौशल का मनोरम अनुभव प्रदान करता है।

किस दिन क्या रहेगा पैकेज में

दिन 1: दिल्ली से प्रस्थान- दिल्ली से जम्मू के लिए ट्रेन में सवार होंगे। ट्रेन में ही आईआरसीटीसी की ओर से भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

दिन 2: ट्रेन चिनाब पुल को पार करेगी- सुबह-सुबह आपी ट्रेन चिनाब ब्रिज के ऊपर से गुजरेगी जो आपका दिन बना देगी। दोपहर तक जम्मू पहुँचेंगे, जहाँ से आईआरसीटीसी की कैब आपको कटरा में आपके होटल तक ले जाएगी। वहां चेक-इन करके आप आराम कर सकते हैं।

दिन 3: वैष्णो देवी दर्शन- सुबह जल्दी नाश्ता करने के बाद, वैष्णो देवी मंदिर की ओर पैदल या टट्टू या पालकी से आप दरबार यात्रा के लिए जा सकते हैं। रात तक होटल वापस लौटने पर वहीं रात के भेजन का इंतजाम होगा।

दिन 4: दिल्ली लौटेंगे - नाश्ते के बाद आपको होटल से चेक आउट करना होगा और कैब से पहले जम्मू रेलवे स्टेशन और एक बार फिर चिनाब ब्रिज के सुंदर दृश्यों को कैमरे में कैद करते हुए आप दिल्ली वापस आ जायेंगे।

Mata Vaishnodevi Temple

वैष्‍णो देवी के लिए आईआरसीटीसी के अन्य टूर पैकेज

जिन लोगों की दिनचर्या या प्राथमिकताएँ अलग-अलग हैं, वे इन वैकल्पिक पैकेजों पर विचार कर सकते हैं:

दिल्ली से माता वैष्णोदेवी दिल्ली

अवधि: 3 रातें/4 दिन
प्रस्थान: सोमवार से शुक्रवार
क्या-क्या शामिल: ट्रेन टिकट, सड़क परिवहन, कैब, होटल, होटल भोजन, बीमा

वंदे भारत द्वारा माता वैष्णोदेवी

अवधि: 1 रात/2 दिन
प्रस्थान: प्रतिदिन (गुरुवार से सोमवार)
क्या-क्या शामिल: ट्रेन टिकट, होटल, होटल भोजन

दिल्ली से माता वैष्णोदेवी (वीकेंड में)

अवधि: 3 रातें/4 दिन
प्रस्थान: प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार
क्या-क्या शामिल: ट्रेन टिकट, सड़क परिवहन, कैब, होटल, होटल भोजन, बीमा।

More News

    Read more about: irctc vaishno devi jammu kashmir
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+