Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC ने 100 चुनिंदा स्टेशनों पर यात्रियों के लिए शुरू किया मात्र ₹20 से 'इकोनॉमी मील'

IRCTC ने 100 चुनिंदा स्टेशनों पर यात्रियों के लिए शुरू किया मात्र ₹20 से 'इकोनॉमी मील'

भारतीय रेलवे की IRCTC ने चुनिंदा स्टेशनों पर जनरल कोच के यात्रियों के लिए 'इकोनॉमी मील' की शुरुआत की है। यह मील केवल ₹20 के शुरुआती मूल्य से शुरू होगा। मिली जानकारी के अनुसार इकोनॉमी मील के लिए रेलवे नेटवर्क के चुनिंदा 100 स्टेशनों पर विशेष काउंटर बनाए जाएंगे।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को किफायती मूल्य पर साफ-सुथरा भोजन उपलब्ध करवाना है। खासतौर पर जिस तरह से गर्मी का प्रचंख प्रकोप बढ़ रहा है, भोजन यदि साफ-सफाई न बरती गयी तो बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने IRCTC के माध्यम से चुनिंदा स्टेशनों पर मात्र ₹20 की शुरुआती कीमत से इकोनॉमी मील यात्रियों को उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है।

economy meal at stations

मिली जानकारी के अनुसार IRCTC ने 100 स्टेशनों पर करीब 150 काउंटर बना लिये हैं। जल्द ही इकोनॉमी मील के काउंटरों व स्टेशनों की संख्या को बढ़ाने पर सोच-विचार किया जाएगा। बताया जाता है कि स्टेशनों पर लगाए गये IRCTC के काउंटरों पर दो तरह के भोजन उपलब्ध हैं - ₹20 की इकोनॉमी मील और ₹50 की स्नैक मील।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए IRCTC के एक अधिकारी ने बताया कि गर्मी के मौसम में स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ कई गुना बढ़ गयी है। यात्रियों की परेशानी और किफायती भोजन के विकल्पों को बढ़ाने के उद्देश्य से ही IRCTC ने यह नयी पहल शुरू की है।

indian railways irctc economy meal

भारतीय रेलवे ने इकोनॉमी मील की सुविधा मुख्य रूप से साधारण श्रेणी के यात्रियों के लिए शुरू की है। बताया जाता है कि प्लेटफार्म पर इकोनॉमी मील के काउंटर भी उन्हीं जगहों पर लगाए गये हैं जहां जनरल सेकंड क्लास कोच खड़ी होती है। बताया जाता है कि अभी ये काउंटर दक्षिण मध्य रेलवे के कई स्टेशनों जैसे हैदराबाद, विजयवाड़ा, रेनीगुंटा, गुंतकल, तिरुपति, राजामुंदरी, विकराबाद, पाकला, धोने, नंद्याल, पूर्णा और औरंगाबाद में बनाएं गये हैं।

More News

    Read more about: station train indian railways food
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+