Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »IRCTC Scheme: आध्यात्मिक दक्षिण से लेकर पांडिचेरी तक का सफर, जानें पूरी जानकारी

IRCTC Scheme: आध्यात्मिक दक्षिण से लेकर पांडिचेरी तक का सफर, जानें पूरी जानकारी

अब दक्षिण भारत की आध्यात्मिक सैर के साथ-साथ पांडिचेरी घूमने के लिए IRCTC ने एक खास पैकेज निकाला है। यह आपको दक्षिण भारत की खूबसूरती, वहां का सुगम्य वातावरण, ऊंची-ऊंची पहाड़ियां और सुंदर नजारा देखने को मिलेगा। इसके अलावा आपको पांडिचेरी के खूबसूरत तटों की भी सैर कराई जाएगी।

train1-to -puducherry

IRCTC ने निकाला पैकेज

इसके लिए IRCTC ने एक हवाई टूर पैकेज निकाला है, जो 6 दिन और 5 रात का होगा। इसके अंतर्गत पर्यटकों को महाबलीपुरम, पांडिचेरी, कांचीपुरम, वेल्लोर, भगवान बालाजी मंदिर तिरुपति और श्री कालाहस्ती मंदिर घुमाया जाएगा। यह यात्रा भोपाल से शुरू होगी, जहां से आपको इस अद्भुत सैर पर ले जाया जाएगा।

bharatdsada

यात्रा का रूट मैप

इस हवाई सेवा की शुरुआत 25 अगस्त और 12 जनवरी (2023) को भोपाल से होगी, जो यात्रियों को पहले चेन्नई ले जाएगी और फिर पांडिचेरी, कांचीपुरम, वेल्लोर और तिरुपति की सैर कराई जाएगी। इसके बाद चेन्नई के लिए वापसी कराई जाएगी और फ्लाइट के जरिए पर्यटकों को भोपाल के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

• भोपाल से चेन्नई - फ्लाइट नं. 6E-6403 भोपाल एयरपोर्ट से 20:05 बजे उड़ान भरेगी और करीब ढाई घंटे बाद 22:45 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। जहां से पर्यटकों को ठहरने के लिए होटल तक ले जाया जाएगा।
• चेन्नई से पांडिचेरी - सुबह के नाश्ते के बाद सड़क मार्ग से रास्ते में पड़ने वाले महाबलीपुरम और फिर पांडिचेरी तक ले जाया जाएगा। जहां दोपहर तक पांडिचेरी पहुंच कर होटल में रुकना और रात में रुकना होगा।
• पांडिचेरी - फिर सुबह के नाश्ते के बाद पांडिचेरी के दर्शनीय स्थलों जैसे - अरबिंदो आश्रम, ऑरोविले मातृमंदिर, मनाकुला विनयगर मंदिर, बॉटनिकल गार्डन की यात्रा कराई जाएगी। फिर रात में खाना खाकर होटल में गुजारें।
• पांडिचेरी से कांचीपुरम, वेल्लोर व तिरुपति - सुबह के नाश्ते के बाद होटल से चेकऑउट कराया जाएगा। फिर तिरुपति की यात्रा की शुरुआत होगी। रास्ते में पड़ने वाले कांचीपुरम और स्वर्ण मंदिर वेल्लोर का दर्शन कराकर रात तक तिरुपति तक पहुंचाया जाएगा। जहां आप रात का भोजन कर होटल में रुक सकेंगे।
• तिरुपति से श्रीकालहस्ती - सुबह के नाश्ते के बाद तिरुपति बालाजी के दर्शन कराकर आपको देवी श्री पद्मावती मंदिर और श्री कालहस्ती मंदिर के लिए ले जाया जाएगा, जो आपकी यात्रा का अंतिम पड़ाव भी है। फिर रात का भोजन कर आप होटल में आराम कर सकते हैं।
• तिरुपति से चेन्नई - अब सुबह नाश्ते के बाद आपको होटल से चेकऑउट कराया जाएगा, फिर सड़क मार्ग से चेन्नई एयरपोर्ट ले जाया जाएगा। जहां से आप भोपाल के लिए उड़ान भर सकेंगे। जो फ्लाइट नं. 6E-6412 चेन्नई एयरपोर्ट से 17:15 उड़ान भरेगी और करीब ढाई घंटे बाद 19:35 बजे भोपाल एयरपोर्ट पर पहुंचेगी।

ramayana-yatra-1

टूर पैकेज का टिकट मूल्य

25 अगस्त 2022 और 12 जनवरी 2023 से शुरू हो रहे इस पैकेज के लिए टिकट मूल्य- 37950 रुपये, 30500 रुपये, 29500 रुपये, 24200 रुपये और 20500 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है। इसमें क्रमश: एक व्यक्ति (Single Share), दो व्यक्ति (Double Share), तीन व्यक्ति (Triple Share), बच्चा बेड के साथ (5-11 Years Child) व बच्चा बिना बेड के साथ (5-11 Years Child) का किराया शामिल है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+