Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »जम्मू-कश्मीर में मारोग सुरंग के साथ 250 मीटर ब्रिज का निर्माण हुआ पूरा, देखें नवनिर्मित ब्रिज की तस्वीरें

जम्मू-कश्मीर में मारोग सुरंग के साथ 250 मीटर ब्रिज का निर्माण हुआ पूरा, देखें नवनिर्मित ब्रिज की तस्वीरें

जम्मु-कश्मीर में नेशनल हाईवे-44 पर स्थित रामबन-बनिहाल खंड पर स्थित मारोग सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इस सुरंग के साथ ही 250 मीटर लंबे ब्रिज का निर्माण कार्य भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने X (ट्वीटर) पर दी।

banihal bridge

अपने इस पोस्ट के साथ उन्होंने नवनिर्मित सुरंग और ब्रिज की तस्वीरें भी शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि 250 मीटर लंबा 2 लेन ब्रिज और करीब 395 मीटर लंबे 2 लेन मारोग सुरंग का निर्माण करने में आनुमानिक 82 करोड़ रुपये का खर्चा आया है।

jammu and kashmir

अपने पोस्ट में गडकरी ने कहा कि यह अवसंरचना एनएच-44 के रामबन से बनिहाल खंड के साथ स्थित है। बड़ी परियोजना के हिस्से के रूप में यह 645 मीटर का खंड, न केवल यात्रा की दूरी को 200 मीटर तक कम कर देगा, बल्कि खड़ी ढलानों को भी कम करेगा और प्रसिद्ध सीता राम पासी स्लाइड क्षेत्र के लिए एक वैकल्पिक मार्ग की सुविधा भी प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि इस वजह से यह चुनौतीपूर्ण मार्ग क्षेत्रों से वाहनों को गुजरने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी और वे सुचारु रूप से अपने गंतव्य की तरफ जा सकेंगे।

tunnel kashmir

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व के तहत हमने जम्मू और कश्मीर में अद्वितीय राजमार्ग बुनियादी ढांचा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को दृढ़ता से बरकरार रखा है। उन्होंने आगे कहा कि यह रूपांतरकारी विकास न केवल क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि में योगदान देता है बल्कि एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में इसके आकर्षण को भी बढ़ाता है।

More News

    Read more about: kashmir bridge india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+