Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दिल्ली और मुंबई में बैठकर अब चख सकेंगे कर्नाटक व बेंगलुरु के आम का स्वाद, जानिए कैसे?

दिल्ली और मुंबई में बैठकर अब चख सकेंगे कर्नाटक व बेंगलुरु के आम का स्वाद, जानिए कैसे?

आम खाने के शौकिन हैं? सिर्फ अपने शहर और राज्य के ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों का स्वाद चखना भी आपको पसंद है तो आपके लिए खुशखबरी है। अगर आप बेंगलुरु या कर्नाटक के किसी भी जिले के निवासी हैं और दिल्ली अथवा मुंबई में काम के सिलसिले में रहना पड़ता है तो यह खुशखबरी आपके लिए भी है।

अब दिल्ली और मुंबई में बैठकर आपको कर्नाटक व बेंगलुरु के आम का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। है न रसीली और गुड़ से भी मीठे आम की खुशबू फैलाती हुई खबर!

bangalore gpo mumbai mango

बेंगलुरु जनरल पोस्ट ऑफिस (GPO) अब कर्नाटक के आमों को दिल्ली और मुंबई में डिलीवरी करवाएगी। Deccan Herald की मीडिया रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की गयी है। GPO के कर्नाटक सर्किल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल एस. राजेंद्र कुमार ने पिछले मंगलवार को इस बात घोषणा की है। बताया जाता है कि इस पहल की शुरुआत सबसे पहले वर्ष 2019 में हुई थी।

इस पहल को कर्नाटर राज्य आम विकास और मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इंडिया पोस्ट की बेंगलुरु GPO के साथ मिलकर की थी। बताया जाता है कि अब तक इस पहल के जरिए लगभग 3.51 लाख किलो आमों को 1 लाख बॉक्स में डिलीवर किया जा चुका है।

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जाता है कि इस पहल के माध्यम से किसानों की सीधे मार्केट तक पहुंच को सुनिश्चित करना है। एस. राजेंद्र कुमार का कहना है कि इस साल हमने मुंबई और दिल्ली में स्पीड पोस्ट से वायु परिवहन के माध्यम के आमों को डिलीवर करवाने का फैसला लिया है।

gpo bangalore deliver mango mumbai delhi

उन्होंने बताया कि जल्द ही इसका ट्रायल शुरू किया जाएगा। इससे कर्नाटक के बाहर रहने वाले लोगों को भी अपने राज्य के आमों का स्वाद चखने का मौका मिल जाएगा। कुमार का कहना है कि आने वाले कुछ सालों में इस सेवा को दूसरे महानगरों में भी शुरू करने की योजना है।

कर्नाटर राज्य आम विकास और मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर का कहना है कि ऑनलाइन फार्मर पोर्टल पर अब करीब 45,000 ग्राहक हो चुके हैं। बताया जाता है कि किसान हर एक बॉक्स में 3 किलो आम को पैक करते हैं, जिसे पोस्टमैन अगले दिन डिलीवर कर देता है।

वर्तमान में यह सुविधा सिर्फ बेंगलुरु में ही उपलब्ध है। बताया जाता है कि GI-टैग प्राप्त करी इशाद आम, जिसे कर्नाटक के अंकोला क्षेत्र में उगाया जाता है, की सबसे ज्यादा मांग होती है। इसकी मांग विदेशों में भी काफी होती है। इसके अलावा बादामी, सिंधुरा और अल्फांसो आम की मांग भी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में काफी है।

More News

    Read more about: bangalore delhi mumbai
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+