Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बेंगलुरु में ₹3000 करोड़ की लागत से बनेगी 300 किमी लंबी सड़क, अगले 2 सालों में बनेगा 98 किमी मेट्रो नेटवर्क

बेंगलुरु में ₹3000 करोड़ की लागत से बनेगी 300 किमी लंबी सड़क, अगले 2 सालों में बनेगा 98 किमी मेट्रो नेटवर्क

बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम की परेशानी को कम करने के लिए राज्य सरकार लगातार कोशिशें कर रही है। कभी टनल रोड तो कभी फ्लाईओवर...इसके बावजूद ट्रैफिक जाम है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। इसी क्रम में राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैयाह ने शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कर्नाटक राज्य का बजट पेश किया। कर्नाटक सरकार के इस साल के बजट को सड़क पर लगने वाली जाम को ही फोकस में रखकर तैयार किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने इस साल ₹4.9 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। इसमें से लगभग ₹3000 करोड़ का आवंटन सड़क निर्माण के लिए किया गया है। इसके साथ ही बेंगलुरु में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की भी बड़ी योजनाएं बनायी गयी हैं।

bangalore karnataka budget

दूर होगी जाम की समस्या

New Indian Express की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार बेंगलुरु में ₹3000 करोड़ की लागत से 300 किमी लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए कैनल बफर ज़ोन का उपयोग होगा। इसके साथ ही 460 किमी लंबी आर्टेरियल (Arterial) और सब-आर्टेरियल रोड नेटवर्क को अपग्रेड किया जाएगा, जिसके लिए ₹660 करोड़ का फंड आवंटित किया गया है।

रोड को अपग्रेड बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) के अधिकार क्षेत्र में किया जाएगा। ट्रैफिक को आसान बनाने के लिए 120 किमी लंबे फ्लाईओवर और ग्रेड सेपरेटर आदि बनाएं जाएंगे। इन सभी को महत्वपूर्ण क्रॉसिंग पर बनाने की योजना है, जहां सबसे ज्यादा जाम की समस्या होती है। news18 की रिपोर्ट के अनुसार कर्नाटक सरकार ने ₹8916 करोड़ का आवंटन फ्लाईओवर के लिए किया है। इस आवंटन से कुल 40.5 किमी लंबे फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा जो नम्मा मेट्रो फेज 3 के साथ-साथ चलेगा।

सड़क पर जाम की परेशानी को कम करने के लिए कर्नाटक सरकार ने सिग्नल फ्री कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है। बताया जाता है कि बेंगलुरु शहर की प्रमुख सड़कों को सिग्नल फ्री किया जाएगा, ताकि लोग आसानी से और बिना किसी परेशानी के पूरे शहर में घूम सकें।

2 साल में बनेगा 98 किमी मेट्रो नेटवर्क

बताया जाता है कि बेंगलुरु में ट्रैफिक जाम को कम करने में नम्मा मेट्रो का बहुत बड़ा योगदान होता है। वर्तमान में बेंगलुरु में 68 स्टेशनों के बीच मेट्रो का संचालन किया जाता है, जिससे होकर लगभग 8.5 लाख यात्री रोज यात्रा करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए ही राज्य सरकार ने बेंगलुरु में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की है। बताया जाता है कि अगले 2 सालों के दौरान बेंगलुरु में 98.6 किमी लंबी मेट्रो नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा।

इसके साथ ही ₹19,000 करोड़ की लागत से मेट्रो को देवनहल्ली तक विस्तृत किया जाएगा, ताकि एयरपोर्ट तक आना-जाना आसान बन सके। इसके लिए एक बड़ी परियोजना के तहत ₹40,000 करोड़ की लागत से शहर के उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम के बीच टनल कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।

More News

Read more about: bangalore budget 2025 metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+