Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »केरल में हुआ पहली डबल डेकर ट्रेन का सफल ट्रायल रन, कब से शुरू होगा नियमित संचालन?

केरल में हुआ पहली डबल डेकर ट्रेन का सफल ट्रायल रन, कब से शुरू होगा नियमित संचालन?

केरल राज्य में पहली डबल-डेकर ट्रेन का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हाल ही में कोयंबटूर-केएसआर बैंगलोर उदय एक्सप्रेस का सफल ट्रायल रन किया गया। इस ट्रेन को बाद में पलक्कड़ तक बढ़ाया जाएगा। इस ट्रायल रन की सफलता को केरल के रेलवे इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार यह ट्रायल रन उदय एक्सप्रेस सीरिज की एसी चेयरकार ट्रेन के साथ किया गया जिसे यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखते हुए ही डिजाइन किया गया है।

double decker train trail run kerala

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार राम नवमी के दिन यानी 17 अप्रैल को उदय एक्सप्रेस (22665/22666) कोयंबटूर स्टेशन से सुबह 8 बजे खुली जो सुबग 10.45 बजे पलक्कड़ टाउन होते हुए 11.05 बजे पलक्कड़ जंक्शन पहुंची।

वहीं वापसी में यह ट्रेन सुबह 11.35 बजे पलक्कड़ जंक्शन से खुली जो दोपहर 2.40 बजे कोयंबटूर पहुंची। इस ट्रायल रन की सफलता से पोलाची-कोयंबटूर मार्ग पर आधुनिक व विद्युतीकृत ट्रेनों की कमी को दूर करने में उठाया गया बड़ा कदम है।

kerala train trail run

केरल की पहली डबल डेकर ट्रेन उदय एक्सप्रेस का नियमित संचालन कब होगा, इस बारे में अभी तक कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। लेकिन देश में चल रहे लोकसभा चुनावों के मद्देनजर यह स्पष्ट है कि इस ट्रेन का नियमित संचालन लोकसभा चुनावों के खत्म होने के बाद ही किया जाएगा।

बुधवार को सामान्य रूप से उदय एक्सप्रेस का संचालन नहीं होता है, इस वजह से ही इस दिन डबल डेकर उदय एक्सप्रेस का ट्रायल रन करने की जानकारी मिली। दक्षिणी रेलवे के सेलम और पलक्कड़ डिवीजन ने संयुक्त रूप से रेलवे सेवाओं को बेहतर बनाने और उन्हें बढ़ाने के लिए यह ट्रायल रन किया है।

More News

    Read more about: india train kerala
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+