Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Good News! अब कोलकाता एयरपोर्ट भी जुड़ गया मेट्रो लाइन से, पहला ट्रायल रन हुआ सम्पन्न

Good News! अब कोलकाता एयरपोर्ट भी जुड़ गया मेट्रो लाइन से, पहला ट्रायल रन हुआ सम्पन्न

पिछले दिनों कोलकाता मेट्रो के ग्रीन लाइन कॉरिडोर पर हावड़ा और सियालदह स्टेशन को जोड़ने वाली कड़ी, जो बऊबाजार से होकर गुजरती है, का पहला ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इसके साथ उम्मीद जतायी गयी कि अगले 6 महीनों के अंदर हावड़ा मैदान से सियालदह स्टेशन होकर सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक मेट्रो सेवाएं शुरू हो सकती हैं।

वहीं दूसरी तरफ कोलकाता मेट्रो को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने वाली मेट्रो लाइन एक्सटेंशन का भी पहला ट्रायल रन संपन्न कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नोआपाड़ा से एयरपोर्ट तक मेट्रो के अप और डाउन, दोनों लाइन पर ट्रायल रन किया गया जो सफल रहा।

kolkata metro trial run airport line

सफल रहा पहला ट्रायल रन

नोआपाड़ा से कोलकाता एयरपोर्ट को जोड़ने वाली यलो लाइन मेट्रो का पहला ट्रायल रन 24 जनवरी को किया गया। 7.04 किमी लंबी इस लाइन के अप और डाउन दोनों लाइन का ट्रायल रन किया गया। दोपहर 12.09 बजे यह ट्रायल रन शुरू हुआ। Indian Express की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार ट्रायल रन के दौरान मेट्रो रेल के जनरल मैनेजर पी. उदय रेड्डी समेत अन्य उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

ट्रायल रन के दौरान ही इस मेट्रो को दमदम कैंट स्टेशन पर रोका गया था, जहां जीएम रेड्डी ने स्टेशन का जायजा भी लिया। नोआपाड़ा से कोलकाता एयरपोर्ट स्टेशन, जिसका नाम जय हिंद विमानबंदर स्टेशन रखा गया है, तक मेट्रो को पहुंचने में लगभग 22 मिनट का समय लगा।

अप और डाउन दोनों लाइन का हुआ ट्रायल रन

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नोआपाड़ा स्टेशन से कोलकाता एयरपोर्ट स्टेशन के लिए मेट्रो की रेक दोपहर 12.09 बजे रवाना हुई जो दोपहर 12.31 बजे कोलकाता एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर पहुंची। इसके बाद जय हिंद विमानबंदर मेट्रो स्टेशन (कोलकाता एयरपोर्ट) से दोपहर 1.57 बजे मेट्रो खुली जो दोपहर 2.21 बजे नोआपाड़ा स्टेशन पहुंची। पहले ट्रायल रन के सफल होने पर कोलकाता मेट्रो के जीएम उदय रेड्डी ने सभी अधिकारियों व मेट्रो के काम में लगे कर्मचारियों का धन्यवाद किया।

बता दें, कोलकाता मेट्रो के नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर का नोआपाड़ा स्टेशन ब्लू लाइन और यलो लाइन के लिए इंटरचेंज स्टेशन का काम करेगा। दक्षिण कोलकाता के यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट आने-जाने के लिए ब्लू लाइन मेट्रो (दमदम से कवि सुभाष) से नोआपाड़ा (दमदम स्टेशन के ठीक बाद) आना पड़ेगा, जिसके बाद वे यलो लाइन की ट्रेन पकड़कर एयरपोर्ट लाइन पर अपना सफर पूरा कर सकेंगे।

ठीक उसी तरह एयरपोर्ट से कोलकाता के दूसरे हिस्सों में जाने वाले यात्रियों को जय हिंद विमानबंदर स्टेशन से मेट्रो पकड़कर नोआपाड़ा आना पड़ेगा और यहां से वे ब्लू लाइन की मेट्रो पकड़ सकेंगे। वर्तमान में ब्लू लाइन पर मेट्रो का संचालन नोआपाड़ा के बाद बड़ानगर और दक्षिणेश्वर स्टेशन तक किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नोआपाड़ा से जय हिंद विमानबंदर स्टेशन तक यलो लाइन मेट्रो की कुल लंबाई 7.03 किमी होगी, जिसमें से 1.8 किमी भूमिगत (अंडरग्राउंड) और 5.23 किमी का हिस्सा एलिवेटेड होगा।

नोआपाड़ा से कोलकाता एयरपोर्ट के बीच स्टेशन

  • नोआपाड़ा
  • दमदम कैंट (दमदम सेनानिवास)
  • जशोर रोड
  • जय हिंद विमानबंदर (एयरपोर्ट)
kolkata yellow line metro airport line trial run

कोलकाता एयरपोर्ट (जय हिंद विमानबंदर) मेट्रो की विशेषताएं -

  • जय हिंद विमानबंदर मेट्रो स्टेशन सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे गहरे भूमिगत स्टेशनों में से एक होगा।
  • जय हिंद विमानबंद मेट्रो स्टेशन भी एक इंटरचेंज स्टेशन होगा, जो ऑरेंज और यलो लाइन को जोड़ेगा।
  • कोलकाता एयरपोर्ट (जय हिंद विमानबंदर) मेट्रो स्टेशन की कुल चौड़ाई 180 मीटर होगी, जिसमें 5 प्लेटफार्म होंगे।
  • एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पर 6 सीढ़ियां, 12 एस्केलेटर और 6 लिफ्ट लगाए जाएंगे।

एयरपोर्ट के पास बनेंगे कई सबवे

  • जशोर रोड को एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन से जोड़ने के लिए एक सबवे बनाया जाएगा जो 330 मीटर लंबा और 10.5 मीटर लंबा होगा। सबवे एयरपोर्ट के जशोर रोड हाईवे के पास मौजूद 2.5 नंबर गेट से जुड़ेगा।
  • सबवे में 3 एस्केलेटर, 2 लिफ्ट और 2 सीढ़ी होगी।
  • इसके अलावा एक और सबवे बनाया जाएगा, जो 12 मीटर चौड़ी और 270 मीटर लंबी होगी। यह सबवे एयरपोर्ट को जय हिंद विमानबंदर से जोड़ेगी।
  • इस सबवे में 3 प्रवेश और निकासी द्वार होंगे, जिससे कोलकाता एयरपोर्ट के गेट नंबर 1 से आने वाले यात्रियों और पार्किंग की तरफ से आने वाले यात्री प्रवेश कर सकेंगे।
  • इस सबवे में 4 लिफ्ट, 6 एस्केलेटर और 3 सीढ़ियां होंगी।
  • बताया जाता है कि यात्रियों की सुविधा के लिए इस सबवे में 90 मीटर लंबा ट्रैवलेटर भी होगा।

More News

    Read more about: kolkata airport metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+