नए साल का स्वागत सभी बड़े ही जोश के साथ करना चाहते हैं। हो भी क्यों न...साल का पहला दिन अगर खुशी-खुशी बीतेगा तभी तो पूरा साल खुशियों से भरा होगा। साल का पहला दिन स्कूल-कॉलेज में तो छुट्टियां होती ही हैं, साथ ही अधिकांश ऑफिस में भी छुट्टी होती है। इसलिए लोग इस दिन जमकर घूमने, रेस्तरां में खाने-पीने, चिड़ियाघर - विक्टोरिया जाने या बस यूं ही मैदान इलाके में दोस्तों संग गप्पे लड़ाने की योजना बनाते हैं।
लेकिन एक चिंता लगातार बनी रहती है कि घूमने के बाद देर रात को घर कैसे वापस लौटेंगे? कई बार लोग यह सोचकर ही देर रात घूमने की योजना रद्द कर देते हैं। कभी-कभी ऐसा भी होता है कि जल्दी घर वापस लौट आएंगे यह सोचकर तो घर से निकलते हैं लेकिन वापस लौटने में काफी रात हो जाती है।

कोलकाता महानगर व उपनगरीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोलकाता मेट्रो ने नव वर्ष संध्या (New Year's Eve) यानी 31 दिसंबर को अतिरिक्त मेट्रो सेवाएं प्रदान करने की घोषणा की है। 31 दिसंबर की रात को कोलकाता मेट्रो 6 अतिरिक्त ट्रेनें चलाएंगी। मेट्रो की यह अतिरिक्त सेवाएं ब्लू लाइन (उत्तर-दक्षिण मेट्रो कॉरिडोर) पर दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष स्टेशन के बीच उपलब्ध होगी।
इसके साथ ही कवि सुभाष से दमदम स्टेशन के बीच 31 दिसंबर की रात को स्पेशल नाइट मेट्रो सेवा भी सामान्य दिनों की तरह उपलब्ध होगी। यानी देर रात को कोलकाता मेट्रो के ब्लू लाइन से घर वापस लौटने वाले यात्रियों को कुल 4 अतिरिक्त मेट्रो सेवाएं मिलेंगी।
कितने बजे चलेगी अतिरिक्त मेट्रो
दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष मेट्रो स्टेशन के लिए -
- रात 9.48 बजे
- रात 10.03 बजे
- रात 10.18 बजे
- रात 10.40 बजे (स्पेशल नाइट मेट्रो)
कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर मेट्रो स्टेशन के लिए -
- रात 9.55 बजे
- रात 10.10 बजे
- रात 10.25 बजे
- रात 10.40 बजे (स्पेशल नाइट मेट्रो)
31 दिसंबर की रात 9.40 बजे के बाद हर 15 मिनट के अंतराल पर कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी। ध्यान रहे, नव वर्ष संध्या यानी 31 दिसंबर की रात को अतिरिक्त मेट्रो सेवाएं कोलकाता मेट्रो के सिर्फ ब्लू लाइन पर ही उपलब्ध होगी। ग्रीन लाइन-1, ग्रीन लाइन-2, पर्पल लाइन और ऑरेंज लाइन पर उस दिन सामान्य मेट्रो सेवाएं ही उपलब्ध होंगी।
आप सभी को नेटिवप्लैनेट की तरफ से नए साल 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!
We Wish you all a very Happy New Year 2025!



Click it and Unblock the Notifications













