Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कोलकाता मेट्रो में हुआ बड़ा बदलाव, दिनभर 7 नहीं 14 मिनट के अंतराल पर चलेगी ट्रेनें, दमदम से नहीं खुलेगी मेट्रो

कोलकाता मेट्रो में हुआ बड़ा बदलाव, दिनभर 7 नहीं 14 मिनट के अंतराल पर चलेगी ट्रेनें, दमदम से नहीं खुलेगी मेट्रो

अगर आप रोज ऑफिस आने-जाने के लिए कोलकाता मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं या क्रिसमस के समय कोलकाता में घूमने जा रहे हैं और परिवहन के सार्वजनिक साधन के तौर पर मेट्रो का उपयोग करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके बड़े काम की होने वाली है। कोलकाता मेट्रो प्रबंधन की तरफ से विज्ञप्ति जारी कर बताया गया है कि अब कोलकाता मेट्रो की कोई भी ट्रेन दमदम स्टेशन से नहीं खुलेगी।

साथ में यह भी कहा गया है कि अब पूरे दिन 7 मिनट के अंतराल पर ही मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कोलकाता मेट्रो के टाइम टेबल पर अगर गौर किया जाए तो दिन के समय मेट्रो के बीच का अंतराल 14 मिनट तक हो रहा है। मगर ध्यान दें, यह बदलाव सिर्फ ब्लू लाइन मेट्रो कॉरिडोर में ही किया गया है।

kolkata metro new chages

दमदम से नहीं खुलेगी मेट्रो

अगर आप कोलकाता मेट्रो की नियमित रूप से सवारी करते हैं तो आपको पता होता कि कोलकाता मेट्रो के नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर (ब्लू लाइन) पर उत्तर दिशा में अब तक 3 टर्मिनल स्टेशन थे - दमदम, नोआपाड़ा और दक्षिणेश्वर। मेट्रो द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि ट्रायल के तौर पर आज से यानी 23 दिसंबर से मेट्रो सेवाएं दमदम स्टेशन के बजाए दक्षिणेश्वर स्टेशन से ही खुलेंगी।

ऐसा ही उन मेट्रो के साथ भी किया जाएगा, जो दमदम स्टेशन में आकर टर्मिनेट होती थी। अब ये मेट्रो दक्षिणेश्वर में आकर टर्मिनेट होंगी। उम्मीद की जा रही है कि इससे यात्रियों को फायदा होगा।

यात्रियों को कौन सा फायदा मिलेगा?

कोलकाता मेट्रो का टर्मिनल स्टेशन दमदम के बजाए दक्षिणेश्वर कर देने का सबसे बड़ा फायदा उन यात्रियों को होगा जो उपनगरीय इलाकों में रहते हैं। दरअसल, घर से ऑफिस जाते समय उपनगरीय इलाकों में रहने वाले यात्रियों को मेट्रो के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। क्योंकि दमदम से मेट्रो के खुलने की वजह से दक्षिणेश्वर से खुलने वाले दो मेट्रो के बीच का अंतराल ज्यादा हो जाता है।

इस वजह से ऑफिस में पहुंचने में भी देर हो जाती है। वहीं जो यात्री दमदम में उतरकर वहां से लोकल ट्रेन से उपनगरीय शहरों में जाते हैं, उन्हें भी सुविधा होगी क्योंकि उन्हें यह पहले से ही पता होगा कि मेट्रो का टर्मिनल स्टेशन दमदम नहीं दक्षिणेश्वर है। इसलिए दमदम में उतरकर जिन यात्रियों को लोकल ट्रेन पकड़ना होगा वे स्टेशन को लेकर पहले से सजग रहेंगे और दमदम स्टेशन के धोखे में एक या दो स्टेशन आगे नहीं बढ़ जाएंगे।

सोमवार से शनिवार तक मेट्रो का समय

दिन की पहली मेट्रो अब नोआपाड़ा से कवि सुभाष स्टेशन के लिए सुबह 6.50 बजे खुलेगी। वहीं कवि सुभाष से नोआपाड़ा के लिए पहली मेट्रो के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष के लिए दिन की पहली मेट्रो सुबह 7 के बजाए 6.55 बजे खुलेगी। महानायक उत्तम कुमार से दक्षिणेश्वर जाने वाली पहली मेट्रो के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

उसी तरह कवि सुभाष से दक्षिणेश्वर और कवि सुभाष से दमदम के लिए खुलने वाली दिन की आखिरी मेट्रो के समय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष के लिए खुलने वाली दिन की आखिरी मेट्रो अब रात को 9.28 के बजाए 9.33 बजे खुलेगी।

सोमवार से शुक्रवार तक ब्लू लाइन मेट्रो कॉरिडोर पर कवि सुभाष से दमदम के बीच चलने वाली स्पेशल नाइट मेट्रो के समय या टर्मिनल स्टेशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

रविवार को मेट्रो का समय

रविवार को ब्लू लाइन मेट्रो कॉरिडोर पर दमदम से कवि सुभाष के बीच चलने वाली मेट्रो का टर्मिनल स्टेशन अब बदल जाएगा। रविवार को दिन की पहली मेट्रो सेवा अब नोआपाड़ा से कवि सुभाष के बीच मिलेगी, जो सुबह 9 बजे से शुरू होगी। वहीं नोआपाड़ा से रविवार को दक्षिणेश्वर के लिए सुबह 9 बजे एक अतिरिक्त मेट्रो खुलेगी। रात की आखिरी मेट्रो दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष के लिए रात 9.33 बजे के बजाए 9.28 बजे खुलेगी।

कम मिलेगी मेट्रो सेवाएं

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मेट्रो प्रबंधन ने अपनी विज्ञप्ति में दावा किया है कि दिन के समय में मेट्रो 7 मिनट के अंतराल पर मिलेगी लेकिन मेट्रो के टाइम टेबल पर अगर नजर डाली जाए तो यह पता चलता है कि अब मेट्रो 8, 11 और 14 मिनट के अंतराल पर मिलेगी। मेट्रो प्रबंधन सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि अब तक सोमवार से शुक्रवार तक अप और डाउन लाइन को मिलाकर कुल 288 ट्रिप मेट्रो का संचालन किया जाता था लेकिन आज (23 दिसंबर) से दिन भर में चलने वाली मेट्रो की संख्या को घटाकर 248 कर दिया जा रहा है।

कुल 40 ट्रिप मेट्रो का संचालन दिन भर में कम किया जा रहा है। पर ऐसा क्यों किया जा रहा है? मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कोलकाता मेट्रो प्रबंधन को ₹100 कमाने के लिए ₹250 व्यय करना पड़ता है। यानी आय से अधिक व्यय होता है। 40 ट्रिप मेट्रो कम करके मेट्रो प्रबंधन इस नुकसान की भरपाई करने की कोशिश कर रही है। इसी वजह से दो मेट्रो के बीच का अंतराल 7 से बढ़ाकर 14 मिनट कर दिया गया है।

More News

    Read more about: kolkata metro howrah
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+