Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »8 महीने के लिए बंद रहेगा कोलकाता का Second Hooghly Bridge, जानिए क्या होगा वैकल्पिक रास्ता?

8 महीने के लिए बंद रहेगा कोलकाता का Second Hooghly Bridge, जानिए क्या होगा वैकल्पिक रास्ता?

हावड़ा से कोलकाता आने-जाने वाले के लिए हावड़ा ब्रिज के साथ-साथ द्वितीय (Second) हुगली ब्रिज यानी विद्यासागर सेतु का भी बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही दिल्ली व बम्बई रोड से होकर कोलकाता जल्दी पहुंचने के लिए भी इस ब्रिज का खूब इस्तेमाल होता है। लेकिन अब इस ब्रिज को करीब 8 महीनों के लिए बंद किया जा रहा है।

second hooghly bridge

इसी ब्रिज से होकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अपने कार्यालय नवान्न में आती-जाती हैं। करीब 31 साल पहले इसका उद्घाटन किया था। लेकिन उसके बाद से लेकर अब तक इस ब्रिज की देखरेख तो की गयी लेकिन मरम्मत ठीक से नहीं हो पायी थी। इसलिए हुगली रिवर ब्रिज कमिशन (HRBC) ने आखिरकार इसकी मरम्मत करने का फैसला लिया है, जिसके लिए अगले 8 महीनों तक ब्रिज को बंद रखने का फैसला लिया गया है। मरम्मत का काम 1 नवंबर, बुधवार से शुरू किया गया है। प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार विद्यासागर सेतु की मरम्मत पर करीब 163 करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं।

क्यों लिया गया मरम्मत का फैसला?

विद्यासागर सेतु का उद्घाटन 10 अक्टूबर 1992 को तत्कालिन प्रधानमंत्री नरसिंहा राव ने पश्चिम बंगाल के तत्कालिन मुख्यमंत्री ज्योति बसु की उपस्थिति में किया था। करीब 32 साल बीत जाने के बावजूद अभी तक इस ब्रिज की मरम्मत ठीक से नहीं की गयी। विद्यासागर सेतु पूरी तरह से केबल तारों से बना हुआ था। हावड़ा ब्रिज की तरह से इस ब्रिज के बीच में भी सहारे के लिए कोई खंभा नहीं है।

vidyasagar setu closed

इस ब्रिज में कुल 152 टेंशन केबल के तार लगे हुए हैं, जो मजबूती से ब्रिज को पकड़े रहते हैं। लेकिन समय के साथ-साथ इस्पात से बने इन केबल में करीब 10 केबल के तार काफी ज्यादा खराब हो गये हैं। इसके अलावा ब्रिज से होकर हर रोज गुजरने वाली हजारों गाड़ियों का बोझ सहते-सहते इसके दोनों तरफ लगे एक्सपेंशन ज्वाएंट भी खराब हो गये हैं।

क्या पूरा होगा बंद?

8 महीनों तक बंद रहने की बात सुनकर लोगों के माथे पर पसीने की बूंदे चमकने लगी हैं, क्योंकि अगर ऐसा होता तो हावड़ा से कोलकाता में प्रवेश करने लोगों को घंटों जाम में बिताना पड़ता। आम यात्रियों की इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए ही इस ब्रिज को पूरी तरह से बंद नहीं करने का फैसला लिया गया है। यह ब्रिज करीब 6 लेन का है।

2nd hooghly bridge

इसलिए फैसला लिया गया है कि शुरुआती दिनों में कोलकाता से हावड़ा की तरफ जाने वाले 3 लेन में से 2 लेन को बंद कर मरम्मत का काम किया जाएगा। इस दौरान कोलकाता की तरफ आने वाले तीनों लेन और हावड़ा की तरफ जाने वाले एक लेन से होकर गाड़ियां गुजर सकेंगी। बाद में यहीं प्रक्रिया हावड़ा से कोलकाता की तरफ आने वाली लेन के साथ भी दोहरायी जाएगी। अगले 8 महीनों तक इस ब्रिज से होकर भारी वाहन कोलकाता में प्रवेश नहीं कर सकेंगी।

क्या होगा वैकल्पिक रास्ता?

नवान्न के आसपास के क्षेत्र में जाम की समस्या उत्पन्न ना हो जाए, इसे सुनिश्चित करने के लिए हावड़ा से कोलकाता और दूसरी तरफ (बंदरगाह के क्षेत्र को छोड़कर) भारी गाड़ियां डी.एल. खान रोड से होकर हॉस्पिटल रोड, डफरिन रोड, मेयो रोड होकर धर्मतल्ला आ सकती हैं। वहीं कोलकाता से हावड़ा की तरफ जाने वाली भारी गाड़ियां सेंट्रल एविन्यू से टाला ब्रिज होकर वाया डनलप निवेदिता सेतु से होकर आवाजाही कर सकती है।

alternative routes

बंदरगाह के इलाके से गाड़ियां निवेदिता सेतु से होकर श्यामबाजार मोड़ से सेंट्रल एवीन्यू की तरफ जा सकती है। सेंट्रल एवीन्यू से इन गाड़ियों को हेस्टिंग्स मोड़ केपी रोड होकर गार्डनरिच या फिर खिदिरपुर डॉक की तरफ जा सकते हैं।

More News

    Read more about: west bengal kolkata travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+