Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »लखनऊ से जल्द शुरू होगी 6 वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-लखनऊ रूट का सर्वे हो चुका है पूरा

लखनऊ से जल्द शुरू होगी 6 वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना-लखनऊ रूट का सर्वे हो चुका है पूरा

लखनऊवालों का बल्ले-बल्ले है। लखनऊ से 6 अलग-अलग रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले ही लखनऊ से 6 शहरों के लिए भारत की पहली सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस एक्सप्रेस का संचालन होने की संभावना है।

train

मिली जानकारी के अनुसार रेलवे की तरफ से भी इन ट्रेनों को जल्द से जल्द चलाने की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं।

किन नये रूट्स पर चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

लखनऊ से जिन 6 रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने वाला है, वो निम्न हैं :

  • पटना
  • मेरठ
  • मुंबई
  • पुरी
  • कटरा
  • देहरादून

इनमें मेरठ-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने का ऐलान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वयं ही हाल ही में किया है।

पटना-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का रूट सर्वे पूरा

indian railways vande

बिहार की राजधानी पटना से उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन जल्द ही शुरू होने की संभावना है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसी महीने (दिसंबर) इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने की विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। बताया जाता है कि पटना से लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने का एक महत्वपूर्ण पड़ाव रूट सर्वे का काम पूरा हो चुका है। इस रूट पर ट्रेन को चलाने के लिए रेलवे बोर्ड ने रेक तैयार करने का आदेश भी दे दिया है।

इस रूट पर भी 8 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का ही फैसला लिया है। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। पटना से लखनऊ के बीच 539 किमी की दूरी को तय करने में इस ट्रेन को लगभग 9 घंटों का समय लगेगा। हालांकि इस ट्रेन का संचालन कब से शुरू होगा या इसका कितना किराया होगा, इस बारे में अभी तक आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं दी गयी है।

वाराणसी-दिल्ली रूट पर एक और वंदे भारत

vande bharat semi high speed

यात्रियों की मांग को देखते हुए वाराणसी से दिल्ली के रूट पर एक और वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया गया है। इस ट्रेन की शुरूआत 2019 में हुई थी। देशभर में यह सबसे पहली वंदे भारत एक्सप्रेस थी, जिसका संचालन वाराणसी से दिल्ली के बीच शुरू किया गया था। यात्रियों के बीच इस ट्रेन की लोकप्रियता काफी अधिक है। इस वजह से यात्रियों की मांग के मद्देनजर इस रूट पर एक और वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस रूट के सर्वे का काम भी पूरा हो चुका है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+