Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Biking का है नशा? मप्र में शुरू हुआ 1400 किमी का बाइक अभियान, सिर्फ महिलाओं के लिए

Biking का है नशा? मप्र में शुरू हुआ 1400 किमी का बाइक अभियान, सिर्फ महिलाओं के लिए

कहा जाता है Biking एक नशे लत की तरह होती है। एक बार जिसे Biking का चस्का लग गया, उसके लिए फिर पीछे मुड़कर देखना संभव नहीं होता है। Biking का चस्का महिला या फिर पुरुष किसी को भी लग सकता है। पुरुषों के लिए अक्सर बाइक अभियान की खबरें आपनी जरूर सुनी होगी। तो फिर महिलाएं भला इसमें क्यों पीछे रहेंगी!

इसी बात को ध्यान में रखकर मध्य प्रदेश टूरिज्म विभाग की तरफ से 1400 किमी का बाइक अभियान की शुरुआत 2 मार्च से की गयी है, खासतौर पर सिर्फ महिलाओं के लिए। जी हां, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर खास महिलाओं के लिए बाइक अभियान 'Queen On The Wheels' को शुरू किया गया है।

female bikers

7 दिनों में 1400 किमी का रास्ता

'Queen On The Wheels' बाइक अभियान 2 मार्च से 8 मार्च तक चलेगा। इन 7 दिनों में महिलाएं 1400 किमी का रास्ता बाइक पर तय करेंगी। इस बाइक अभियान में देशभर की महिला Biker हिस्सा ले रही हैं। मुख्य तौर पर महिला सशक्तिकरण और मध्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ही यह पहल की गयी है। वादा किया जा रहा है कि इस अभियान के दौरान महिलाओं को ऐसा शानदार अनुभव होगा, जिसे वह जीवन भर याद रखना पसंद करेंगी।

चलिए अब आपको बताते हैं 7 दिनों में कौन-कौन सी जगहें Cover की जाएंगी :

madhya pradesh bike expendition

पहला दिन

7 दिन और 6 रात के बाइक अभियान 'Queen On The Wheels' की शुरुआत 2 मार्च को भोपाल में हुई। पहले दिन महिला बाइकर्स 250 किमी का सफर तय करेंगी जिसमें चंदेरी किला, प्राणपुरा गांव और सांची स्तूप शामिल है।

दूसरा दिन

दूसरे दिन महिला बाइकर्स चंदेरी से कुनो और फिर ग्वालियर तक का रास्ता तय करेंगी। इसमें कुनो नेशनल पार्क में चल रहे फॉरेस्ट फेस्टिवल और आदिवासी महिलाओं से मिलने और उन्हें जानने-समझने का मौका भी शामिल है।

तीसरा दिन

तीसरे दिन महिला बाइकर्स ग्वालियर से ओर्छा सोनागिरी होते हुए जाएंगे। लेकिन रास्ते में वे मितावली और पद्विली भी एक्सप्लोर करेंगी।

चौथा दिन

महिला बाइकर्स इस अभियान के चौथे दिन ओर्छा से खजुराहो के लिए निकलेंगी। रास्ते में वे लद्पुरा गांव होकर जाएंगी जहां वे बेतवा नदी में कई तरह की वाटर एक्टिविटी को एंजॉय कर सकेंगी। इसके अलावा रामराजन मंदिर में भी दर्शन कर सकेंगी।

female bikers madhya pradesh tourism department

5वां दिन

बाइक अभियान का 5वां दिन महिला बाइकर्स के लिए नये अनुभवों का दिन होगा। इस दिन वे सागर के लिए रवाना होंगी। लेकिन रास्ते में Aadivart आदिवासी म्यूजियम को देखने और ग्रामिण जीवन को करीब से अनुभव करने का भी उनको मौका मिलेगा। इसके अलावा रास्ते में पड़ने वाले प्रमुख मंदिरों में दर्शन भी करेंगी।

6वां दिन

इस बाइक अभियान के 6वें दिन महिला बाइकर्स लगभग 170 किमी का रास्ता तय कर भोपाल पहुंचेंगी।

7वां और आखिरी दिन

यह दिन इस अभियान के सफलतापूर्वक पूरा होने का जश्न मनाने का होगा। इस दिन महिला दिवस समारोह के साथ-साथ पुरस्कार वितरण और इस अभियान की क्लोजिंग सेरीमनी भी होगी।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+