Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मध्य प्रदेश के सिवनी में पायलट करने वाला था टेकऑफ तभी रनवे पर टहलता दिखा तेंदुआ का परिवार, Video

मध्य प्रदेश के सिवनी में पायलट करने वाला था टेकऑफ तभी रनवे पर टहलता दिखा तेंदुआ का परिवार, Video

मध्य प्रदेश का सिवनी (Seoni) जिला अपनी वन संपदा और वन्य प्राणियों के लिए ही सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां स्थित पेंच टाइगर रिजर्व में सिर्फ बाघ ही नहीं बल्कि कई और प्रजातियों के जंगली जानवरों का भी बसेरा है। सिवनी जिले का गांव सुकत्रा पेंच नेशनल पार्क का बफर ज़ोन भी है। हाल ही में सुकत्रा गांव में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला जिसने लोगों को रोमांचित कर दिया है।

सुकत्रा (Sukatra) गांव में एक हवाई पट्टी (Air Strip) है, जहां नये पायलटों को प्रशिक्षण दिया जाता है। ऐसा ही कुछ तब हुआ जब एक पायलट उड़ान भरने के लिए पूरी तरह से तैयार था। और तभी कुछ ऐसा हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

Seoni madhya pradesh

सुकत्रा एयर स्ट्रिप पर एक ट्रेनी पायलट उड़ान भरने ही वाला था, तभी उसने एयर स्ट्रिप पर तेंदुए (Leopard) के परिवार को आराम से चहलकदमी करते हुए देखा। जिस समय मादा तेंदुआ एयर स्ट्रिप पर अपने दोनों शावकों के साथ घूम रही थी, तब एयर स्ट्रिप पर एक विमान पहले से ही खड़ा था और दूसरा बस टेकऑफ करने ही वाला था।

सुकत्रा एयर स्ट्रिप पर पायलटों को प्रशिक्षण दिया जाता है और रोज सुबह, दोपहर और शाम के वक्त इस एयर स्ट्रिप पर कई विमान उतरते हैं और कई टेकऑफ करते हैं। ऐसा ही एक विमान जैसे ही टेकऑफ करने के लिए एयर स्ट्रिप पर धीमी गति से दौड़ने लगा तभी पायलट को अचानक अपने सामने एयर स्ट्रिप पर कुछ नजर आया।

आप भी देखें वह रोमांचक वीडियो :

सामने पायलट को एक मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ एयर स्ट्रिप पर चहलकदमी करती हुई दिखाई दी। पायलट ने तुरंत विमान की स्पीड कम कर दी ताकि मां तेंदुआ और उसके दोनों शावक बिना किसी परेशानी के एयर स्ट्रिप को पार कर लें। लेकिन इस रोमांचक दृश्य को अपने कैमरे में कैद करने का इतना अच्छा मौका कोई कैसे अपने हाथों से जाने दे सकता है।

leopard family seoni madhya pradesh

बस फिर क्या था, पायलट ने जरा भी देर नहीं की और कॉकपीट में बैठकर ही इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो में आप मादा तेंदुआ और उसके दोनों शावकों को घूमने से आसानी से देख सकते हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पहले दोनों शावक धीरे-धीरे एयर स्ट्रिप को पार करते हुए जाते हैं और फिर किनारे पर जाकर बैठ जाते हैं।

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कोई लिख रहा है कि इनकी शायद फ्लाइट मिस हो गयी है। किसी ने लिखा है कि इन्हें भी घूमाने लेकर जाना चाहिए।

More News

    Read more about: madhya pradesh wildlife
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+