Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महाराष्ट्र की इस ट्रेन में लगाया गया है पहला ATM on Wheels, क्या सुरक्षित रहेंगे रुपए? कैसे?

महाराष्ट्र की इस ट्रेन में लगाया गया है पहला ATM on Wheels, क्या सुरक्षित रहेंगे रुपए? कैसे?

देश का पहला ATM on Wheels, महाराष्ट्र में चलने वाली एक ट्रेन में लगाया गया है। भारतीय रेलवे के 172 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी स्टेशन नहीं बल्कि एक ट्रेन में ऑटोमेटेड टेलर मशीन (ATM) लगाया गया है। हालांकि इस ATM को अभी ट्रायल रन के तौर पर ही लगाया गया है, जिसके बारे में जानकारी खुद केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेल मंत्री ने इसे यात्री सुविधा की दिशा में उठाया गये एक बड़े कदम का छोटा सा हिस्सा करार दिया है। पर क्या ट्रेन में लगाई गई ATM मशीन सुरक्षित होगी? क्या ATM मशीन से रुपए चोरी होने का खतरा नहीं होगा?

atm in a train

Hindustan Times की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल को देश में पहला ATM महाराष्ट्र के मन्मड-सीएसटी पंचवटी एक्सप्रेस में लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट में रेलवे के हवाले से बताया गया है कि ट्रेन चलते समय ATM को कोई नुकसान न हो या गिर न जाए, इसे सुनिश्चित करने के लिए मशीन को अच्छी तरह से रबड़ पैड और बोल्ट आदि लगाकर सुरक्षित किया गया है।

इसके साथ ही ट्रेन में जिस जगह पर ATM को लगाया गया है, वहां दो अग्निशमन यंत्र भी रखा गया है। इसके साथ ही ATM में रखे रुपयों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए CCTV कैमरे की व्यवस्था भी की गयी है, जो इस मशीन की 24 घंटे निगरानी करेगा। रेलवे की इस पहल को ATM on Wheels का नाम दिया गया है, जो बिना किराया बढ़ाए ही आय बढ़ाने की एक अनोखी पहल है।

atm on wheels indian railways

बताया जाता है कि रेलवे की तकनीकी टीम ने ट्रेन के मिनी पेंट्री सेक्शन को ATM के लिए सुरक्षित जगह में बदला गया है। ट्रेन जब चलेगी उस समय वाइब्रेशन की वजह से ATM को कोई नुकसान न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए बोल्ट लगे हुए रबड़ के पैड लगाए गये हैं और सुरक्षा के लिहाज से दो अग्निशमन यंत्र भी लगाए गये हैं।

बताया जाता है कि ट्रेन में ATM लगाने की सुविधा की शुरुआत यात्रियों को खासतौर पर अलग-अलग ज़ोन में वित्तीय संरचनाओं का इस्तेमाल पर रोक रहती है, वहां उपयोग करने के लिए बनायी गयी है। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि अगर यह ट्रायल सफल होता है, तो यह भविष्य में दूसरी ट्रेनों में भी ATM लगाने के बारे में जरूर सोचा जाएगा। विशेष रूप से लंबी दूरी की ट्रेनों में।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ATM on Wheels भारतीय रेलवे की विकसित भारत 2047 परियोजना का एक हिस्सा है। इस परियोजना के तहत ही भारतीय रेलवे देश भर के 1337 स्टेशनों को अमृत भारत योजना के लिए चिह्नित किया है, जहां विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ स्टेशन परिसर का पुनर्निर्माण और विकास किया जा रहा है।

More News

    Read more about: train maharashtra
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+