Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »ताडोबा टाइगर रिजर्व में आयोजित होगा पहला फेस्टिवल, फन के साथ Wild Life का एक्सपिरियंस

ताडोबा टाइगर रिजर्व में आयोजित होगा पहला फेस्टिवल, फन के साथ Wild Life का एक्सपिरियंस

वन्य जीवों से प्यार तो करते हैं लेकिन सिर्फ जंगलों में घूमने जाने का समय नहीं मिल पा रहा है? या जंगल में बस पेड़ों के झुरमुट और पक्षियों व दूर से आती जानवरों की आवाजें बोर करती हैं? तो इस वीकेंड चले आइए ताडोबा टाइगर रिजर्व- अंधेरी में। यकिन मानिए जंगल के प्रति आपका नजरिया पूरी तरह से बदल जाएगा। क्यों?

अरे भई ताडोबा टाइगर रिजर्व में आयोजित होने वाला है पहला फेस्टिवल। जी हां, अब तक आपने होली, दिवाली या नवरात्रि जैसे फेस्टिवल के बारे में सुना और एंजॉय भी किया होगा। क्यों न इस बार वाईल्ड लाइफ फेस्टिवल को भी एंजॉय करके देख लें। चलिए आपको पहले ताडोबा फेस्टिवल के बारे में विस्तार से बताते हैं...

tadoba tiger reserve festival

कब से शुरू हो रहा है पहला ताडोबा फेस्टिवल

पहला ताडोबा फेस्टिवल 1 मार्च (शुक्रवार) से शुरू होगा जो तीन दिनों तक यानी 3 मार्च (रविवार) तक चलेगा। इसका मतलब है कि आपको वीकेंड पर कहीं और घूमने जाने की जगह तलाशने की भी जरुरत नहीं होगी। इस फेस्टिवल का आयोजन मूल रूप से ताडोबा टाइगर रिजर्व, यहां का वन्य जीवन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ही किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फेस्टिवल में रविना टंडन, हेमा मालिनी, श्रेया घोषाल जैसे सेलिब्रिटी भी न सिर्फ हिस्सा लेंगे बल्कि वन्य जीवन के बारे में बात भी करेंगे।

कौन-कौन सी होंगी फन एक्टिविटी?

लोगों की बातें सुनकर बोर हो गये हैं...कोई बात नहीं। आपके लिए इस फेस्टिवल में और भी काफी कुछ होगा। यहां कई तरह की प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी, जिसमें आप हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा कवि सम्मेलन, फोटोग्राफी वर्कशॉप आदि भी होगा। सिर्फ वर्कशॉप से अगर आपका दिल नहीं भरा तो आप नेशनल वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले सकते हैं।

tiger reserve festival maharashtra tadoba andheri

इसके अलावा रन फॉर कन्जर्वेशन, साइक्लोथॉन आदि भी होगा। फेस्टिवल बिना शॉपिंग के कैसे पूरी होगी!शॉपिंग के लिए भी यहां कई स्टॉल्स लगाएं जाएंगे जिसमें खासतौर पर आप महाराष्ट्र में बने उत्पादों को खरीद सकते हैं।

कहां आयोजित होगा फेस्टिवल?

ताडोबा टाइगर रिजर्व फेस्टिवल अंधेरी के चंदा क्लब ग्राउंड, सिवील लाइंस चंदरपुर में आयोजित होने वाला है। मुंबई से इस जगह तक पहुंचने में आपको अधिक परेशानी भी नहीं होगी। तो फिर इस वीकेंड का प्लान बना लें और अपने दोस्तों को भी बता दें...1 से 3 मार्च तक ताडोबा टाइगर रिजर्व में आयोजित होने वाले पहले फेस्टिवल का हिस्सा जरूर बनें।

More News

    Read more about: maharashtra jungle festival mumbai
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+