Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »बदल दिया गया पुणे एयरपोर्ट का नाम, क्या रखा गया है नया नाम?

बदल दिया गया पुणे एयरपोर्ट का नाम, क्या रखा गया है नया नाम?

पुणे एयरपोर्ट का नाम बदल नया नाम रखने पर महाराष्ट्र सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि अब पुणे एयरपोर्ट को जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट कर दी।

बता दें, पहले पुणे एयरपोर्ट का नाम 'लोहेगांव एयरपोर्ट' हुआ करता था, जो अब जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम से जाना जाएगा।

pune airport renamed

बताया जाता है कि राज्य सरकार द्वारा नाम परिवर्तन को मंजूरी देने के बाद अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में नाम परिवर्तन का प्रस्ताव भेजा जाएगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी मिल जाने के बाद एयरपोर्ट का नाम बदल दिया जाएगा।

कौन हैं संत तुकाराम, जिनके नाम पर रखा गया पुणे एयरपोर्ट का नाम?

इस बारे में नागरिक उड्डयन और सहयोग राज्य मंत्री, मुरलीधर मोहोल का कहना है कि संत तुकाराम महाराज ने वर्कारी संप्रदाय के माध्यम से भगवद धर्म के प्रचार में महत्वपूर्ण योगदान दिया और समाज को एक नयी सोच दी, जो आज भी प्रासंगिक है। जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज का नाम जन्म लोहेगांव में हुआ था, जहां पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्थित है।

उन्होंने अपना बचपन लोहेगांव में ही बिताया था। इसलिए लोहेगांव और संत तुकाराम का काफी गहरा संबंध है। उन्होंने कहा कि पुणे इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम तुकारात महाराज के नाम पर रखने की संवेदनशीलता हम सभी के लिए बेहद खास है।

pune airport new name

केंद्रीय कैबिनेट के पास पुणे एयरपोर्ट का नाम बदलने के इस प्रस्ताव को भेजा गया है। संभावना जतायी गयी है कि जल्द ही केंद्र सरकार नाम बदलने की प्रक्रिया को पूरी कर सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लेगी। बता दें, हाल ही में पुणे एयरपोर्ट के प्रस्तावित नाम को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बैठक हुई थी। बैठक में ही पुणे एयरपोर्ट का नाम जगद्गुरु संत तुकाराम महाराज इंटरनेशनल करने का प्रस्ताव पारित किया गया। हालांकि इस नाम पर आखिरी मुहर केंद्र सरकार को ही लगानी है।

More News

    Read more about: pune airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+