Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »महाराष्ट्र के अंधेरी ताडोबा नेशनल पार्क में शुरू होगी सी-प्लेन की सेवा, Details

महाराष्ट्र के अंधेरी ताडोबा नेशनल पार्क में शुरू होगी सी-प्लेन की सेवा, Details

देश के कई जगहों जैसे आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत में असम आदि में सी-प्लेन (Sea-Plane) चलाने की योजनाएं बनायी जा रही हैं। इनमें से कुछ जगहों पर ट्रायल रन भी शुरू हो चुका है। अब मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र में भी जल्द ही सी-प्लेन की सेवाएं उपलब्ध होंगी। मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के ताडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व में सी-प्लेन को उतरते हुए देखा जा सकता है।

पिछले दिन चुनाव प्रचार के सिलसिले में महाराष्ट्र गये केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी ने पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बारे में सोच-विचार करने की बात कही।

tadoba national park sea plane

अपने संबोधन के दौरान गडकरी ने महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में सी-प्लेन की सेवाओं को शुरू करने का प्रस्ताव रखा। यह प्रस्ताव मुख्य रूप से ताडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व तक आवाजाही करने के लिए साधनों के विकल्पों को बढ़ाने के उद्देश्य से दिया गया है, ताकि यहां तक आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नीतिन गडकरी ने महाराष्ट्र के लिए ताडोबा नेशनल पार्क को पर्यटक आकर्षण का प्रमुख बताया। उनका कहना था कि इस स्थान के परिवेश और प्राकृतिक स्थिति की वजह से यहां एयरपोर्ट बनाना संभव नहीं है। इसलिए यहां यातायात के साधन की बढ़ोतरी करने के लिए सी-प्लेन एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है।

sea plane tadoba national park

नीतिन गडकरी ने आगे कहा कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर में स्थित इराई डैम में वॉटरपोर्ट बनाने की योजना बनायी जा रही है, जहां से 22 सीटों वाली सी-प्लेन के माध्यम से पर्यटक ताडोबा नेशनल पार्क तक आवाजाही कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ताडोबा नेशनल पार्क के पास इस तरह की वायु और जलमार्ग से आवाजाही के विकल्पों को विकसित किया जा रहा है, ताकि पुणे व मुंबई से पर्यटकों का ताडोबा या चंद्रपुर तक आना-जाना आसान बन सकें।

बता दें, ताडोबा नेशनल पार्क महाराष्ट्र के सबसे पुराने नेशनल पार्क में से एक है, जिसका निर्माण 1955 में किया गया था। यह नेशनल पार्क में 100 से अधिक बाघों का घर है। इस नेशनल पार्क में न सिर्फ जंगल सफारी बल्कि बायोडाइवर्सिटी को भी एंजॉय किया जा सकता है।

खाली समय में यहां के एडवेंचर कैंप में कई तरह की वाटर एक्टिविटी जैसे बोटिंग, कायाकिंग या जिप लाइनिंग, ज़ोरबिंग आदि का आनंद उठाया जा सकता है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि ताडोबा नेशनल पार्क ऐसी जगह है, जहां प्रकृति प्रेमियों से लेकर एडवेंचर प्रेमियों तक, सबके लिए कुछ न कुछ जरूर होता है।

More News

    Read more about: maharashtra travel mumbai
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+