Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Southern Spain: 1500 एकड़ में फैले मिले महापाषाण काल के 500 से ज्यादा खड़े पत्थर

Southern Spain: 1500 एकड़ में फैले मिले महापाषाण काल के 500 से ज्यादा खड़े पत्थर

पुरातत्वविदों को आए दिन खोज में कुछ न कुछ मिलता रहता है। इसी क्रम में दक्षिणी स्पेन के एक इलाके में हजारों-लाखों साल पुराने कई पत्थर मिले हैं। खास बात ये है कि ये पत्थर अब भी खड़े मिले हैं और ये पूरा इलाका 1500 एकड़ में फैला है, जो कि काफी दिलचस्प भी है और रहस्यमई भी। ये पूरा इलाका पुर्तगाल से लगे दक्षिणी स्पेन के गुआडियाना नदी के पास स्थित एक प्रांत ह्यूएलवा (Huelva) में पाया गया है, जिसे माना जा रहा है कि यूरोप का सबसे बड़ा इलाका भी हो सकता है।

दरअसल, इस रहस्यमई स्थान पर पेड़ लगाना निर्धारित किया गया था लेकिन परमिट देने से पहले अधिकारियों ने एक बार साइट विजिट कर सर्वे करवाना ठीक समझा। इसके बाद ही इस स्थान पर इन रहस्यमई पत्थरों का पता चला।

standing stone

5000 ई. पू. पुराना हो सकता है ये पत्थर

जोस एंटोनियो लिनारेस (José Antonio Linares), ह्यूएलवा यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता व इस प्रोजेक्ट के तीन निदेशकों में से एक, का कहना है कि इबेरियन प्रायद्वीप में एक साथ इन खड़े पत्थरों का ये सबसे बड़ा और सबसे अनोखा संग्रह है। शायद ये भी हो सकता है कि ला टोरे-ला जनेरा साइट पर ये पत्थर 5000 या 6000 ई. पू. में बनाए गए हो।

standing stone

पत्थरों की ऊंचाई 1-3 मीटर

इस स्थान पर काफी संख्या में प्राचीन पत्थर मिले हैं, जिनमें- खड़े पत्थर, डोलमेन्स, टीले, ताबूत जैसे पत्थर के बक्से (सिस्ट- Cists) आदि शामिल हैं। यहां पर मिले खड़े पत्थरों की कुल संख्या 526 है। ऐसा माना जा रहा है कि काफी पत्थर जमीन के अंदर दबे भी हो सकते हैं। इन पत्थरों की ऊंचाई एक से तीन मीटर के बीच है।

पत्थरों के साथ-साथ डोलमेन भी मिला

प्रोजेक्ट के सह-निदेशक और अल्काला यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर प्रिमिटिवा ब्यूनो (Primitiva Bueno) का कहना है कि एक ही स्थान पर पत्थर, क्रॉम्लेच (गोलाई में लगा पत्थर) और डोलमेन्स (भौगोलिक मकबरा - दो या दो से अधिक खड़े पत्थरों में मिलकर बना होता है, जिसका ऊपरी हिस्सा बिल्कुल फ्लैट होता है) का मिलना कोई आम बात नहीं है, यह बेहद आकर्षक और रोचक भी है। यहां काफी सावधानीपूर्वक खुदाई का काम किया जा रहा है, जिसे 2026 तक चलने की उम्मीद है।

More News

    Read more about: spain स्पेन
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+