Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »राजधानी एक्सप्रेस के खाने के खिलाफ हर घंटे होती है एक शिकायत, क्या आपने भी की है कम्‍प्‍लेन?

राजधानी एक्सप्रेस के खाने के खिलाफ हर घंटे होती है एक शिकायत, क्या आपने भी की है कम्‍प्‍लेन?

यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने का दावा करने वाली रेलवे राजधानी एक्सप्रेस और दुरंतो जैसी ट्रेनों में अच्‍छा भोजना मुहैया कराने में नाकाम सी साबित हो रही है। इन ट्रेनों में यात्री यह सोच कर टिकट बुक करते हैं कि उनकी यात्रा सुगम होगी और खाने-पीने की टेंशन नहीं होगी, लेकिन भोजन की क्वालिटी यानि गुणवत्ता की बात करें तो यात्री बहुत खुश नहीं हैं। यही कारण है कि 2022-23 में अब तक 8 हजार से अध‍िक शिकायतें आईआरसीटीसी द्वारा परोसे जाने वाले भोजन के खिलाफ मिली हैं। 252 दिनों में 8251 शिकायतें मतलब प्रति दिन 30 शिकायतें यानि कि हर घंटे में एक शिकायत!

यहां तक पढ़ने के बाद आप यह तो नहीं सोच रहे हैं, कि आप भी शिकायत दर्ज करने से चूक गए नहीं तो यह नंबर और अधिक होता। खास बात यह है कि 8251 शिकायतों में से 7544 शिकायतें खाने की क्‍वालिटी को लेकर है।

complain against irctc food

खैर, हम आपको बताना चाहेंगे कि यह डाटा रेल मंत्री अश्‍वनी वैष्‍णव ने लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के उत्तर में 8 फरवरी 2023 को प्रस्‍तुत किया। सांसद शकुंतला मजुमदार और विनोद कुमार सोनकर ने रेलमंत्री से सवाल किया था कि राजधानी व अन्‍य सुपर फास्‍ट ट्रेनों में परोसे जा रहे खराब क्‍वालिटी के भोजन पर क्‍या रेलवे ने कोई ऐक्‍शन लिया है?

रेलमंत्री ने सवाल के जवाब में बताया कि एक रेलवे नियमित रूप से बीच-बीच में ट्रेन से भोजन के सैम्पल एकत्र करती रहती है और उनकी गुणवत्ता की जांच करवाती है। 2022-23 में एक अप्रैल से 31 दिसंबर के बीच कुल 2790 सैम्पल एकत्र किए गए और उनकी जांच की गई। उन्‍होंने बताया कि जांच अधिकारी औचक बीच-बीच में चलती ट्रेन में औचक निरीक्षण भी करते हैं। उन्‍होंने बताया कि ट्रेन के यात्रियों के लिए भोजन साफ सुथरे किचन में बनता है।

complain against irctc food

रेल मदद या ट्व‍िटर पर करें शिकायत

रेल मंत्री ने कहा कि अगर यात्रियों को भोजन में किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो वे रेल मदद ऐप, व वेबसाइट, रेलवे के ट्व‍िटर हैंडल @IRCATERING, @CPGRAMS, ईमेल या एसएमएस के जरिए शिकायत कर सकते हैं। उन्‍होंने कहा कि यात्री इसकी शिकायत ट्रेन में मौजूद क्‍वालिटी इंस्‍पेक्टर से भी कर सकते हैं।

आईआरसीटीसी के भोजन के खिलाफ शिकायतों का ब्‍योरा

शीर्ष भोजन की गुणवत्ता को लेकर भोजन की मात्रा को लेकर कुल
कुल शिकायतें 7544 707 8251
लगाया गया जुर्माना 39 2 41
दी गई चेतावनी 969 52 1021
दी गई उपयुक्त सलाह 1793 153 1946
प्रमाणित नहीं हुई 206 92 298
सुलझाए गए 1588 181 1769
गैर-कार्रवाई व अन्‍य 2949 227 3176

More News

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+