Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई के मीरा-भायंदर में बनकर तैयार हुआ दूसरा डबल डेकर फ्लाईओवर, कब से खुलेगा?

मुंबई के मीरा-भायंदर में बनकर तैयार हुआ दूसरा डबल डेकर फ्लाईओवर, कब से खुलेगा?

मुंबई के मीरा रोड पर दूसरा डबल डेकर फ्लाईओवर (फ्लाई-ओवर-ब्रिज) का निर्माण पूरा हो चुका है। अब इंतजार है तो इसके शुरू होने का, जिसके बाद इस इलाके में लगने वाली ट्रैफिक जाम से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मुंबई के मीरा रोड पर छत्रपति शिवाजी महाराज मार्ग पर एस.के. स्टोन से शिवर गार्डन के बीच इस डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है।

हालांकि यह ब्रिज पूरी तरह से बनकर आम नागरिकों के इस्तेमाल के लिए तैयार है, लेकिन आधिकारिक रूप से इसका उद्घाटन नहीं किया गया है, जिसका इंतजार किया जा रहा है।

mumbai 2nd double decker flyover

इस बारे में The Free Press Journal की मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस ब्रिज का जायजा लेने मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) के अधिकारियों के साथ यहां पहुंचे महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनायक ने कहा था कि शिव जयंती (छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती, 19 फरवरी) से ही इसे आम नागरिकों के उपयोग के लिए खोल दिया जाएगा। लेकिन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की व्यस्तता की वजह से इसका आधिकारिक रूप से उद्घाटन नहीं हो पा रहा है।

मीडिया से बात करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा था कि इस ब्रिज में अभी भी छोटे-मोटे कुछ काम हैं, लेकिन उसका असर फ्लाई-ओवर-ब्रिज के उद्घाटन पर बिल्कुल भी नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इस ब्रिज के उद्घाटन के लिए MMRDA की तरफ से मुख्यमंत्री से उनके समय का अनुरोध करते हुए पत्र भी लिखा गया है। जैसे ही मुख्यमंत्री अपने कार्यों से थोड़ा समय निकाल पाएंगे, इस ब्रिज का आधिकारिक रूप से उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।

बता दें, नागपुर मॉडल के तर्ज पर MMRDA ने इस डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण किया है, जिसमें पहले लेवल पर गाड़ियां और दूसरे लेवल पर मेट्रो लाइन बिछायी गयी हैं। बताया जाता है कि इस डबल-डेकर फ्लाईओवर के दूसरे लेवल से होकर मुंबई मेट्रो की लाइन - 9 रूट (दहीसर से भायंदर) पर मेट्रो ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इस रूट पर ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए मेट्रो के इस रूट पर 10 एलिवेटेड स्टेशन बनाएं गये हैं, जिसके साथ ही 3 डबल डेकर फ्लाईओवर, जो सड़क के स्तर से लगभग 5.5 मीटर की ऊंचाई पर बने हैं, का निर्माण भी किया गया है।

mumbai fly over bridge

मुंबई को मिलेंगे 3 डबल-डेकर फ्लाईओवर

इससे पहले पिछले साल मुंबई का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर (प्लीजेंट पार्क से सिल्वर पार्क सिग्नल तक) का उद्घाटन तत्कालिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सितंबर 2024 को किया था। इस डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण भी मेट्रो लाइन 9 पर ही किया गया था।

दूसरा डबल डेकर फ्लाईओवर एस.के. स्टोन से शिवर गार्डन तक, का निर्माण पूरा हो चुका है जिसके आधिकारिक रूप से उद्घाटन का इंतजार किया जा रहा है। वहीं तीसरा डबल डेकर फ्लाईओवर एस.के. स्टोन और गोल्डन नेस्ट के बीच बन रहा है, जिसका निर्माण अब एडवांस स्तर पर पहुंच चुका है।

ट्रैफिक से मिलेगी बड़ी राहत

मिली जानकारी के अनुसार इन तीनों डबल डेकर फ्लाईओवर के निर्माण से आने-जाने में लगने वाला कुल समय करीब 15 से 20 मिनट तक घट जाएगा। वर्तमान में मीरा-भायंदर से होकर आवाजाही करने वाले लोगों को हर दिन ट्रैफिक जाम, लोकल ट्रेनों में अत्यधिक व कई बार अनियंत्रित भीड़ और इस क्षेत्र से आने-जाने के लिए परिवहन के काफी कम साधन ही मिलते हैं।

बताया जाता है कि इस इलाके में लगने वाले जाम और इतने दिनों तक चल रहे फ्लाईओवर निर्माण कार्यों की वजह से ऑटो-रिक्शा या कैब वाले भी आने-जाने में आनाकानी किया करते थे। लेकिन अब इन इलाकों से होकर आने-जाने वाले दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

More News

Read more about: mumbai traffic metro
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+