Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »कब पूरी होगी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना और दौड़ेगी पहली बुलेट ट्रेन? महाराष्ट्र के CM ने बताया

कब पूरी होगी मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना और दौड़ेगी पहली बुलेट ट्रेन? महाराष्ट्र के CM ने बताया

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना, जिसके पूरा होने का इंतजार देश भर के नागरिक बड़ी ही बेसब्री से कर रहे हैं। मीडिया में अक्सर बुलेट परियोजना से संबंधित कोई न कोई महत्वपूर्ण Update भी आते रहते हैं। लेकिन देश के पहले बुलेट ट्रेन का संचालन कब से शुरू होने वाला है, इस बारे में अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी थी। सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई से अहमदाबाद के बीच बुलेट ट्रेन के शुरू होने के संभावित समय के बारे में घोषणा कर दी।

उन्होंने पूर्व की महाविकास अघाड़ी सरकार को इस परियोजना के पूरा होने में हो रही देरी के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार ने इस परियोजना पर रोक लगा दी थी।

mumbai-ahmedabad bullet train

बता दें, जापान की मदद से मुंबई से अहमदाबाद के बीच हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इस कॉरिडोर पर कुल 12 स्टेशन बनाएं जा रहे हैं जिनका निर्माण कार्य अभी चल रहा है। इन 12 स्टेशनों के बीच लगभग 320 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इस रेल कॉरिडोर का लगभग 508 किमी हिस्सा महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, विरार और बोईसर से होकर गुजरेगा।

कब से शुरू होगी बुलेट ट्रेन परियोजना?

Indian Express की मीडिया रिपोर्ट में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हवाले से बताया गया है कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट परियोजना का काम वर्ष 2028 तक पूरा कर लिया जाएगा। यानी संभावना है कि वर्ष 2028 या फिर 2029 के शुरुआत तक देश में पहली बुलेट ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाए।

फडणवीस ने कहा कि जब आप किसी मेगा संरचना पर काम कर रहे होते हैं, जिसकी लागत करीब ₹70,000-₹80,000 करोड़ के बीच होती है, तो विलंब होने पर इसका खर्च भी बढ़ने लगता है। इसके साथ ही ब्याज की दर भी बढ़ती रहती है। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार ही होती है तो इस वित्तीय बोझ को उठाती है।

फडणवीस ने एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि गुजरात इस परियोजना पर हमसे कहीं आगे है। लेकिन राज्य (महाराष्ट्र) में महायुती सरकार के क्षमता में आने के बाद से इस परियोजना को तेजी से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले 2 से ढाई सालों के दौरान हम तेजी से इस काम को पूरा कर रहे हैं और इसे निर्धारित समयसीमा के अंदर पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।

More News

    Read more about: bullet train ahmedabad mumbai
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+