Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई में जल्द पूरा कर लिया जाएगा एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन मेट्रो का DPR

मुंबई में जल्द पूरा कर लिया जाएगा एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन मेट्रो का DPR

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) और आगामी नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (NMIA) के बीच बहुप्रतीक्षित मेट्रो लिंक का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार शहर और औद्योगिक विकास निगम (CIDCO) ने घोषणा की है कि विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) पर तेजी से काम चल रहा है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

सिडको के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया को बताया कि हम फिलहाल एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन मेट्रो की DPR तैयार कर रहे हैं और जल्द ही यह तैयार हो जाएगी। एक बार DPR तैयार हो जाए और उसे मंजूरी मिल जाए, तो टेंडर आमंत्रित करने, ठेकेदारों को फाइनल करने और निर्माण कार्य शुरू करने जैसी शेष प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी।

mumbai airport line metro dpr

मेट्रो की संरचना के बारे में पूछे जाने पर, CIDCO के उक्त अधिकारी ने बताया कि मेट्रो का यह कॉरिडोर भूमिगत और एलिवेटेड दोनों तरह का होगा। उन्होंने कहा हम DPR तैयार करते समय इस पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि हम जल्द ही रूट अलाइनमेंट को अंतिम रूप दे देंगे। मिली जानकारी के अनुसार 15,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस मेट्रो लाइन से CSMIA को NMIA को जोड़ा जाएगा।

उम्मीद जतायी गयी है कि एक बार जुड़ जाने के बाद प्रतिदिन लगभग नौ लाख यात्री इस मेट्रो रूट का इस्तेमाल करेंगे। इस परियोजना को मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) सिडको (CIDCO) के साथ मिलकर पूरा करेगा।

सूत्रों के अनुसार, CSMIA और NMIA के बीच 35 किलोमीटर की दूरी होगी जिसमें 8 मेट्रो स्टेशन होंगे। इस कॉरिडोर पर हर 15 मिनट के अंतराल में ट्रेनें चलेंगी।

वहीं दूसरी ओर CIDCO के एक अधिकारी के अनुसार नवी मुंबई एयरपोर्ट पर काम लगभग 75% पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि रनवे का काम पूरा हो चुका है, रडार लगा दिया गया है, एटीसी टावर पर काम भी लगभग पूरा हो चुका है जबकि टर्मिनल बिल्डिंग 60 से 70% तैयार है। इस बात की प्रबल संभावनाएं हैं कि 31 मार्च 2025 से पहले नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरी जा सकेगी।

More News

    Read more about: mumbai metro airport
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+