Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई में आसमान छू रही है 'ColdPlay' के कॉन्सर्ट स्थल के आसपास होटलों के रेट, किराया सुनकर लगेगा झटका

मुंबई में आसमान छू रही है 'ColdPlay' के कॉन्सर्ट स्थल के आसपास होटलों के रेट, किराया सुनकर लगेगा झटका

लगभग 9 सालों बाद फिर से ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले (Coldplay) भारत लौट रहा है। अगले साल जनवरी में 3 दिनों का उनका कॉन्सर्ट मुंबई में होने वाला है। कॉन्सर्ट की टिकटों का मिलना अभी से ही मुश्किल हो गया है। लेकिन सबसे ज्यादा जो बात चौंका रही है वह है होटलों का किराया। जी हां, मुंबई में कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट जहां होने वाला है, उसके आसपास के होटलों के किराए में गजब का उछाल आया है।

3 रातों के लिए इन होटलों का जो किराया है, वह किसी मध्यम वर्गीय परिवार की शादी-रिसेप्शन पर होने वाला खर्च हो सकता है। सुनकर ही आप भी चकरा गये न...।

british band coldplay

तो जरा सुनिए...

ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले अगले साल जनवरी में 18, 19 और 21 जनवरी को भारत के टूर पर आएगी। यह बैंड नवी मुंबई के डीवाई पाटील स्टेडियम में परफॉर्म करने वाली है। इस समय डीवाई पाटील स्टेडियम के आसपास के सभी होटल इन 3 दिनों के दौरान अभी से ही फुल दिखा रहे हैं। इसमें सिर्फ 3 या 4 स्टार होटल ही नहीं बल्कि 5 स्टार होटल भी शामिल हैं, जिनकी बुकिंग इन 3 दिनों के लिए अभी से फुल हो चुकी है।

डीवाई पाटील स्टेडियम से थोड़ी दूरी यानी लगभग 20 किमी के दायरे में मौजूद होटलों का किराया इतना है कि सुनकर आपको झटका जरूर लगेगा। कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट स्थल से लगभग 20 किमी के दायरे में जो होटल हैं, वे 3 रातों के लिए ₹5 लाख का किराया वसूल रहे हैं। यह किराया 31 दिसंबर यानी साल खत्म होने वाली रात से किराए से भी काफी ज्यादा है।

कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट ने बढ़ा दी मुंबई में होटलों की कीमतें -

Hindustan Times की एक रिपोर्ट के अनुसार MakeMyTrip के अनुसार कॉन्सर्ट स्थल के पास कोर्टयार्ड वाय मैरियॉट और वाशी, नवी मुंबई में स्थित ताज विवांता में कोई कमरा उपलब्ध नहीं है। होटल्स में इस वक्त कमरे उन्हीं लोगों को मिल सकेंगे जो कोल्डप्ले के लाइव कॉन्सर्ट को देखने के लिए किसी भी पागलपन की हद वाली डील करने के लिए राजी हो।

BookMyShow इनकी टिकट की बुकिंग खुलने के कुछ मिनटों के अंदर ही सारी टिकटे सोल्ड आउट हो गयी। अपने प्रशंसकों की दीवानगी को देखते हुए ही कोल्डप्ले ने 21 जनवरी को अपने तीसरे शो की घोषणा की।

coldplay concert in mumbai

जानकारी के अनुसार 17 से 20 जनवरी के बीच 3 रातों के लिए वाशी में स्थित ITC होटल समूह के एक होटल फॉर्चुन सिलेक्ट एग्जॉटिका, एक कमरे में 3 लोगों के लिए ₹2.45 लाख का किराया निर्धारित किया है। वहीं कॉन्सर्ट स्थल से महज कुछ किमी की दूरी पर मौजूद टर्वे, फर्न रेसिडेंसी होटल में 2 लोगों के लिए 3 रातों का एक कमरे का किराया लगभग ₹2 लाख है। जो कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट की वजह से ही है। MakeMyTrip के अनुसार जिन 3 रातों को कोल्डप्ले का कॉन्सर्ट है, उन रातों को वाशी का एक होटल रेगेंजा बाय टूंगा ₹4.45 लाख किराया वसूलने वाला है।

बता दें, इन सभी होटलों का एक रात के लिए एक कमरे का किराया किसी भी बुकिंग ऐप पर ₹7000 से ₹30,000 के बीच ही होता है। आम तौर पर, साल के अंत में और उसके कुछ दिनों बाद होटलों में इतना अधिक किराया देखने को मिलता है। लेकिन, कोल्डप्ले के मुंबई कॉन्सर्ट के दिनों में होटलों के किराए की तुलना में ये किराए काफी कम हैं।

17 जनवरी को मुंबई के बांद्रा में स्थित ताज एंड्स लैंड ₹34,000 एक रात का किराया लेगा जबकि 31 दिसंबर को इसी होटल में एक रात का किराया ₹32,000 होगा।

More News

Read more about: mumbai navi mumbai
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+