Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई में पड़ने वाली है भयंकर गर्मी, IMD ने जारी की हीटवेव की चेतावनी - एसी और कूलर की कर ले सफाई

मुंबई में पड़ने वाली है भयंकर गर्मी, IMD ने जारी की हीटवेव की चेतावनी - एसी और कूलर की कर ले सफाई

मुंबईकरों, तैयार हो जाएं। पड़ने वाली है भयंकर गर्मी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मौसम विभाग की ओर से कुछ ऐसी ही चेतावनी जारी की गयी है। इस समय देशभर में मौसम की उठापटक जारी है। कहीं गर्मी अपने पैर फैला रही है तो कहीं लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कुछ समय पहले हुई बारिश ने थोड़ी राहत तो पहुंचाई लेकिन अभी भी दिल्ली के कई इलाकों में तापमान का पारा ऊपर ही जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्से में मौसम का बदलता यह मिजाज ही चिंता का कारण भी बना हुआ है।

mumbai summer

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि मई से जून के बीच मौसम बेहद गर्म होने वाली है। मौसम विभाग ने हीटवेव की चेतावनी भी जारी की है। बताया जाता है कि इन महीनों के दौरान मौसम अपने पूरे तेवर पर होगा। मौसम विभाग का कहना है कि सर्दियों के मौसम में मुंबई में असामान्य रूप से तापमान ज्यादा देखा गया था। कुछ ऐसी ही हालत जनवरी और फरवरी में भी थी।

मुंबई में तीसरा लगातार सबसे गर्म महीना जनवरी को दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने तो फरवरी में लू चलने तक की संभावना जतायी थी। बताया जाता है कि मौसम में यह परिवर्तन जलवायु परिवर्तन की वजह से ही हो रहा है।

mumbai-heat

मौसम विभाग ने अगले कुछ महीनों को लिए मुंबई में एसी और कूलर को तैयार रखने का आग्रह किया है। मीडिया से बात करते हुए मुंबई आईएमडी के निदेशक सुनील कांबले ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में 1 या 2 डिग्री की बढोतरी सभी ने देखी है। बताया जाता है कि इस साल गर्मी के मौसम में मुंबई का तापमान सामान्य से लगातार 1 या 2 डिग्री तक ज्यादा बना रहेगा।

मुंबई के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की गयी है, जिस वजह से बताया जाता है कि अधिकतम तापमान ज्यादा बना हुआ है। मौसम विभाग ने मुंबई में इस साल चिलचिलाती गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है। लोगों को हीटस्ट्रोक होने की संभावना है।

स्वास्थ्य संबंधी सभी सावधानियां बरतने, खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध मौसम विभाग ने किया है। मुंबई में अभी से ही मौसम विभाग ने धूप में कम निकलने, पानी और तरल पेय पदार्थ का सेवन ज्यादा से ज्यादा करने और ढीले सूती के वस्त्र पहनने की सलाह दी है।

More News

    Read more about: mumbai weather imd
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+