Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई में पिछले 5 सालों में सबसे गर्म रहा फरवरी, Heat wave की चेतावनी, कितना हुआ तापमान?

मुंबई में पिछले 5 सालों में सबसे गर्म रहा फरवरी, Heat wave की चेतावनी, कितना हुआ तापमान?

फरवरी का महीना खत्म हो रहा है, जिसके साथ ही हल्की-हल्की गर्मी दस्तक दे रही है। सर्दी के भारी स्वेटर और जैकेट अब फिर से अलमारी में बंद हो रहे हैं लेकिन इस बीच मुंबई में मौसम विभाग ने जारी कर दी है चेतावनी। मुंबई में मौसम विभाग ने 2 दिनों के लिए हिट वेव (Heat wave) की पीली चेतावनी जारी की है।

जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुंबई में तापमान का पारा तेजी से ऊपर जा रहा है। 25 और 26 फरवरी को लेकर मुंबई में मौसम विभाग ने पीली चेतावनी जारी की है।

mumbai heat wave

पिछले 5 सालों में सबसे गर्म मुंबई

बताया जाता है कि सोमवार (24 फरवरी) को मुंबई का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो पिछले 5 सालों में फरवरी में सर्वाधिक रहा है। मुंबई के सांताक्रुज इलाके में सोमवार को सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक तापमान दर्ज किया गया। बताया जाता है कि इससे पहले 28 फरवरी 2020 को आखिरी बार मुंबई का तापमान फरवरी के महीने में 38.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा था।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए मुंबई व आसपास के इलाकों में साफ आसमान का पुर्वानुमान लगाया है। साथ ही गर्मी और उमस बढ़ने के साथ-साथ अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जतायी गयी है।

mumbai heat wave alert

मुंबई के मौसम विभाग ऑफिस की अधिकारी सुषमा नायर के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में बताया जाता है कि 25 और 26 फरवरी को उमस और गर्मी बरकरार रहने वाली है। पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान ज्यादा बनी हुई है और मजबूत पूर्वी हवाओं की वजह से समुद्री हवाएं शहर में प्रवेश नहीं कर पा रही हैं।

बताया जाता है कि ऐसी परिस्थिति अगले 3 दिनों (बुधवार तक) बनी रहने की संभावना है और इस दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को मुंबई, ठाणे, रत्नागिरी और रायगढ़ में हिटवेव का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार के बाद से तापमान थोड़ा सामान्य हो सकता है जिससे मुंबईकरों को थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।

More News

    Read more about: mumbai weather imd
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+