Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई लोकल ट्रेन 5 घंटे रहेंगी बंद, होगा पश्चिम रेलवे का जम्बो ब्लॉक, जानिए कब और कितने बजे से?

मुंबई लोकल ट्रेन 5 घंटे रहेंगी बंद, होगा पश्चिम रेलवे का जम्बो ब्लॉक, जानिए कब और कितने बजे से?

रविवार को छुट्टी के दिन अगर घूमने निकलने का प्लान बना रहे हैं और यातायात के लिए आप लोकल ट्रेनों का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करते हैं तो ध्यान दें। पश्चिम रेलवे (Western Railways) ने 5 घंटे के जम्बो ब्लॉक की घोषणा की है। मुंबई की लाइफलाइन कहलाने वाली लोकल ट्रेन का बंद होना मुंबईकरों के लिए समस्या का कारण बन सकती है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान मरम्मत कार्य किये जाएंगे, जिस वजह से जंबो ब्लॉक की घोषणा की गयी है। बताया जाता है कि इस दौरान रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और ओवरहेड यंत्रों की मरम्मत की जाएगी।

mumbai railways train block

कौन से रूट पर और कितने बजे से होगा जम्बो ब्लॉक?

पश्चिम रेलवे (WR) ने रविवार (16 फरवरी) को 5 घंटे के लिए जम्बो ब्लॉक की घोषणा की है। यह जम्बो ब्लॉक बोरिवली और गोरेगांव स्टेशन के बीच होने वाला है। यह जम्बो ब्लॉक सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे के बीच होगा, जिस दौरान विभिन्न तरह के मरम्मत कार्य किये जाएंगे। इस वजह से पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से इसके आधार पर ही अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है।

बताया जाता है कि जितनी देर जम्बो ब्लॉक रहेगा, सभी फास्ट लाइन की ट्रेनें - अप व डाउन, को बोरीवली और गोरेगांव के बीच स्लो लाइन पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। इस वजह से अगर किसी यात्री को जल्दी अपने गंतव्य पर पहुंचना होगा, उन्हें सामान्य से कुछ अधिक वक्त लग सकता है।

इसके साथ ही कुछ उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को बोरीवली और गोरेगांव के बीच रद्द भी कर दिया जाएगा। जो यात्री अक्सर अंधेरी या बोरीवली के बीच लोकल ट्रेनों से आवाजाही करते हैं, उनमें से कुछ ट्रेनें हार्बर लाइन पर अपने निर्धारित गंतव्यों के बजाए सिर्फ गोरेगांव स्टेशन तक ही जाएंगे।

लोकल ट्रेनों को मुंबई की जान कही जाती है, क्योंकि मायानगरी में उपनगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी इलाकों में रहने वाले लोग भी यातायात के दूसरे साधनों के मुकाबले लोकल ट्रेनों से आवाजाही करना ज्यादा पसंद करते हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो रविवार को छुट्टी के दिन घूमने निकलने के लिए ट्रेनों से ही आने-जाने की योजना बना रहे हैं तो अपनी योजना में थोड़ा सा परिवर्तन कर यातायात के दूसरे साधन का उपयोग करें। या फिर स्लो लाइन ट्रेनों से होकर आने-जाने की वजह से निर्धारित से थोड़ा अधिक समय लेकर घर से निकले।

More News

    Read more about: mumbai train travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+