Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई लोकल हुआ डिजिटल - यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गये Display Board

मुंबई लोकल हुआ डिजिटल - यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गये Display Board

लोकल ट्रेन से यात्रा के अनुभव को और भी बेहतर बनाने के लिए पश्चिम रेलवे (WR) ने मुंबई लोकल ट्रेनों के कोच के साइड पैनल में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाया है। इन डिस्प्ले बोर्ड को लगाने से यात्रा का न सिर्फ अनुभव बेहतर होने वाला है बल्कि इससे यात्रियों को काफी सुविधा भी होगी।

इस सुविधा के शुरू होने से अब यात्रियों को बार-बार सूचना व जानकारी काउंटर पर जाकर ट्रेन के बारे में विस्तृत जानकारी लेने की जरूरत नहीं होगी।

mumbai local digital display

इस बारे में वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने कहा कि डिस्प्ले बोर्ड लगाने का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को ट्रेन के बारे में तुरंत जानकारियां मुहैया करवाना है ताकि उन्हें समझने में कोई दिक्कत न हो। इस वजह से यात्रा बिना किसी परेशानी से आराम से पूरी की जा सकेगी। पश्चिम रेलवे के इस कदम से यात्रियों को ट्रेन के बारे में सही जानकारी और उन्हें सही ट्रेन में सवार होने में काफी मदद मिलेगी।

क्या-क्या होगा डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन पर लगे डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेन के गंतव्य, कोच की संख्या (12 या 15), ट्रेन का प्रकार (स्लो या फास्ट) आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। बताया जाता है कि मुंबईकरों की सुविधा के लिए 8 डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से पैनोरमिक व्यू के माध्यम से सारी जानकारियां प्रदर्शित की जाएगी। ये बोर्ड रेक की दोनों तरफ लगायी जाएंगी। हर एक ट्रेन के रेक पर एक-एक तरफ 4 डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे।

mumbai local western railway digital display

3 भाषाओं में प्रदर्शित होंगी जानकारियां

मुंबई उपनगरीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए ये डिस्प्ले बोर्ड तीन अलग-अलग भाषाओं में प्रदर्शित किये जाएंगे - हिंदी, मराठी और अंग्रेजी। बताया जाता है कि 3 सेकंड के अंतराल पर तीनों भाषाओं में सभी जानकारियां प्रदर्शित होंगी। पश्चिम रेलवे की इस पहल से यात्रियों को काफी सुविधा हो रही है। बताया जाता है कि इस तरह के डिस्प्ले बोर्ड भविष्य में अन्य रेक में भी लगाए जाएंगे।

बता दें, वर्तमान समय में पश्चिम रेलवे मुंबई उपनगरीय क्षेत्रों में करीब 1,300 से अधिक दैनिक रेल सेवाओं का संचालन करती है जिससे 30 लाख से ज्यादा यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं। पश्चिम रेलवे का नेटवर्क दक्षिण मुंबई में चर्चगेट से महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहाणु तक फैला हुआ है।

More News

Read more about: mumbai train railway maharashtra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+