Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »नवरात्रि के समय मुंबई मेट्रो ने बढ़ायी मेट्रो सेवाएं, यहां जाने पूरा शेड्यूल

नवरात्रि के समय मुंबई मेट्रो ने बढ़ायी मेट्रो सेवाएं, यहां जाने पूरा शेड्यूल

नवरात्रि के दौरान मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में एकाएक उछाल आता है। इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ही महा मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉर्पोरेशन (MMMOCL)ने नवरात्रि के दौरान मेट्रो सेवाओं के बढ़ाने की घोषणा की है। खासतौर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे गरबा, डांडिया आदि में शामिल होकर देर रात घर वापस लौटने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ही यह फैसला लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अंधेरी वेस्ट से गुंडावली के बीच मुंबई मेट्रो के फेरों की संख्या में वृद्धि की गयी है।

mumbai metro navratri schedule

इस बारे में Times Now की एक रिपोर्ट में मुंबई मेट्रोपॉलिटन रिजन अथॉरिटी (MMRDA) के कमिश्नर और MMMOCL के चेयरमैन डॉ. संजय मुखर्जी के हवाले से बताया गया है कि नवरात्रि एक ऐसा त्योहार है जो लोगों को पास लाता है।

यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि त्योहारों के इस सीजन में सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों को सुरक्षित और पर्याप्त यातायात के साधन उपलब्ध करवाए जाएं। मेट्रो सेवाओं में वृद्धि कर हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि त्योहारों के मौसम में भी यात्रियों को देर रात तक मेट्रो सेवाएं मिलती रहें।

कब से कब तक मिलेगी अतिरिक्त मेट्रो सेवा

मुंबई मेट्रो 7 से 11 अक्तूबर के बीच यात्रियों को अतिरिक्त सेवाएं उपलब्ध करवाएगी। इसके तहत मेट्रो हर रोज 282 के बजाए 294 फेरे लगाएगी। यानी प्रतिदिन अंधेरी वेस्ट से गुंडावली के बीच चलने वाली मेट्रो 12 फेरे अतिरिक्त लगाएगी। इसमें से 6 फेरे अंधेरी वेस्ट से गुंडावली की ओर और 6 फेरे गुंडावली से अंधेरी वेस्ट की ओर होंगे। इस रूट पर मेट्रो सेवाएं रात को 12.30 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

मेट्रो की समय सूची

अंधेरी वेस्ट से गुंडावली

23.15 - 0.24
23.30 - 0.39
23.45 - 0.54
0.00 - 1.09
0.15 - 1.24
0.30 - 1.39

गुंडावली से अंधेरी वेस्ट

23.15 - 0.24
23.30 - 0.39
23.45 - 0.54
0.00 - 1.09
0.15 - 1.24
0.30 - 1.39

मेट्रो फेरों के बढ़ने के साथ-साथ सबसे अच्छी बात है कि दोनों स्टेशनों से ही खुलने वाली आखिरी मेट्रो रात 12.30 बजे की है, जो देर रात को गरबा, डांडिया अथवा क्लब से घर वापस लौटने वाले यात्रियों को सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के आवाजाही का विकल्प मुहैया करवा रही है। बताया जाता है कि रात के समय में मेट्रो सेवाएं हर 15 मिनट पर उपलब्ध रहेंगी। नवरात्रि के मौके पर यात्रियों व खासतौर पर युवाओं ने MMMOCL के इस फैसले का स्वागत किया है और अपनी खुशी जाहिर की है।

More News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+