Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mumbai Metro : 16 अप्रैल से शुरू हुआ मेट्रो लाइन 2B पर ट्रायल रन, यात्री सेवाएं कब से?

Mumbai Metro : 16 अप्रैल से शुरू हुआ मेट्रो लाइन 2B पर ट्रायल रन, यात्री सेवाएं कब से?

मुंबईकरों के लिए बड़ी खबर। मुंबई मेट्रो लाइन 2B, जिसे यलो लाइन मेट्रो के नाम से भी जाना जाता है, का ट्रायल रन कल से शुरू होने वाला है। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई मेट्रो लाइन 2B के 5.3 किमी लंबे स्ट्रेच का ट्रायल रन आज (16 अप्रैल) से शुरू करने की योजना है। बताया जाता है कि इस स्ट्रेच पर 5 स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाओं का संचालन किया जाएगा।

दावा किया जा रहा है कि मुंबई मेट्रो के इस कॉरिडोर की शुरुआत होने से पूर्वी उपनगरीय क्षेत्रों तक आवाजाही करना काफी आसान बन जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं यह मेट्रो लाइन मुंबई की मोनोरेल को भी जोड़ेगी, जिससे यात्रियों के लिए यह एक मल्टी-मॉडल लिंक बन जाएगा।

mumbai metro 2b

Indian Express की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई मेट्रो लाइन 2B मायानगरी के अंधेरी क्षेत्र में मौजूद डीएन नगर को मानखुर्द में स्थित मांडले इलाके से जोड़ेगी। 5.3 किमी लंबे इस स्ट्रेच में मांडले से डायमंड गार्डन के बीच मेट्रो का ट्रायल रन 16 अप्रैल से शुरू होने वाला है। जिन 5 स्टेशनों के बीच मेट्रो सेवाओं की शुरुआत इस मेट्रो कॉरिडोर पर की जाएगी उनमें शामिल है -

  • मांडले
  • मानखुर्द
  • बीएसएनएल
  • शिवाजी चौक
  • डायमंड गार्डन

इस मेट्रो लाइन के शुरू होने से मानखुर्द और चेंबुर इलाके में रहने वाले लोगों को काफी सुविधा होने की संभावना है। इसके साथ ही यह मेट्रो लाइन चेम्बुर में मोनोरेल को भी जोड़ेगी जिसकी वजह से यात्रियों के लिए यह एक मल्टी-मॉडल लिंक बन जाएगा। नई मेट्रो कॉरिडोर पर 6 कोच वाली मेट्रो का संचालन किया जाएगा, जिसमें मोबाइल चार्ज के लिए प्वाएंट, आईपी आधारित ऑडियो अनाउंसमेंट, सर्विलेंस सिस्टम और साइकिल रखने तक की जगह रहेगी। ताकि यात्रियों को अपनी साइकिल रखने के लिए पार्किंग न ढूंढना पड़े।

बताया जाता है कि मेट्रो लाइन 2B का निर्माण कार्य वर्ष 2019 में ही पूरा कर लिया गया था। इस पूरी मेट्रो लाइन के निर्माण की कुल लागत लगभग ₹10,986 हुई है। सुरक्षा जांच और कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सुरक्षा से अनुमोदन मिलने के बाद इस मेट्रो लाइन को शुरू कर दिया जाएगा।

संभावना जतायी जा रही है इस साल दिसंबर में 5.3 किमी लंबे इस मेट्रो कॉरिडोर को खोल दिया जाएगा जो मेट्रो लाइन 2B का आंशिक हिस्सा होगा। इस मेट्रो कॉरिडोर की कुल लंबाई लगभग 23.6 किमी है, जो मंडाले से अंधेरी के डीएन नगर को जोड़ेगी। इस कॉरिडोर में 20 मेट्रो स्टेशन बनाए गये हैं, जिनपर यात्री सेवाएं अगले साल दिसंबर तक शुरू होने की संभावना है।

कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि इस मेट्रो कॉरिडोर के शुरू होने से मुंबई के पश्चिम-पूर्व हिस्से के साथ यातायात संपर्क पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा बेहतर होने की संभावना है।

More News

    Read more about: mumbai metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+