Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »Mumbai Metro Line 3 समेत कुल 27 मेट्रो स्टेशनों का बदला जाएगा नाम, क्या होगा इनका नया नाम?

Mumbai Metro Line 3 समेत कुल 27 मेट्रो स्टेशनों का बदला जाएगा नाम, क्या होगा इनका नया नाम?

मुंबईकरों के लिए इन दिनों सबसे ज्यादा उत्सुकता वाला विषय बना हुआ है मेट्रो लाइन 3, जिसे एक्वा लाइन मेट्रो भी कहा जा रहा है। मुंबई के मेट्रो लाइन 3 के फेज 1 (Mumbai Metro Line 3 Phage I) के शुरू होने की खबरें इन दिनों अखबारों की सूर्खियां बनी हुई हैं। हो भी क्यों न...पिछले लंबे समय से मुंबईकर आरे-बीकेसी के बीच इस मेट्रो सेवा के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार जो कर रहे हैं।

लेकिन इस बीच मुंबई मेट्रो लाइन 3 (कोलाबा-बांद्रा-सीप्ज़) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आयी है। केंद्र सरकार ने मुंबई मेट्रो लाइन 3 के कई स्टेशन समेत 27 प्रमुख स्टेशनों का नाम बदलने का फैसला लिया है। क्या होगा इनका नया नाम?

mumbai metro line 3 stations renamed

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पिछले दिनों ही घोषणा की थी सितंबर के अंत तक मुंबई मेट्रो लाइन 3 के पहले फेज का उद्घाटन कर दिया जाएगा। लेकिन कुछ खबरों में यह भी कहा जा रहा है कि 3 से 5 अक्तूबर (मुख्य रूप से 4 अक्तूबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई के दौरे पर जाने वाले हैं, जब वह मेट्रो लाइन 3 के पहले फेज के साथ-साथ कई और परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।

वहीं मुंबई मेट्रो के एक उच्चाधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए दावा किया है कि जैसे ही इस लाइन पर मेट्रो सेवा का उद्घाटन हो जाएगा, उसके अगले दिन से ही आम लोगों के लिए भी मेट्रो लाइन 3 पर मेट्रो सेवा को शुरू कर दिया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध का जवाब देते हुए केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय ने मुंबई मेट्रो लाइन 3 के 27 प्रमुख स्टेशनों का नाम बदलने पर अपनी मंजूरी दे दी है। जिन स्टेशनों का नाम बदला जाने वाला है उनमें मेट्रो लाइन 3 के कई प्रमुख स्टेशन समेत अन्य लाइन के मेट्रो स्टेशन भी शामिल हैं। इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मेट्रो, शीतला देवी मंदिर, गिरगांव आदि का नाम प्रमुख हैं। पर क्यों मेट्रो स्टेशनों का नाम बदलने का फैसला लिया गया है और क्या होगा इन सभी स्टेशनों का नया नाम?

क्यों लिया गया फैसला?

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय स्तर पर मेट्रो की सार्थकता को बढ़ाने और इसके यात्रियों के साथ मेट्रो का रिश्ता और भी मजबूत बनाने के उद्देश्य से ही मेट्रो लाइन 3 के स्टेशनों का नाम बदलने का फैसला लिया गया है। बताया जाता है कि मेट्रो स्टेशनों के लिए नया नाम सोचते वक्त मुंबई की समृद्ध संस्कृति, धरोहर और ऐतिहासिक महत्व को अधिक ध्यान में रखा जाएगा। साथ ही ऐसे नामों का चुनाव किया जाएगा जिन्हें यात्रियों को याद रखने में आसानी हो और जगह के साथ उनका संबंध हो। केंद्रीय आवास व शहरी मामलों के मंत्रालय ने 19 सितंबर 2024 को इन स्टेशनों का नाम बदलने की घोषणा की है।

कौन-कौन से स्टेशनों का बदलेगा नाम?

  • कफ्फे परेड (Cuffe Parade)
  • विधान भवन
  • चर्चगेट मेट्रो
  • हुतात्मा चौक
  • छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मेट्रो
  • कल्बादेवी
  • गिरगांव
  • ग्रांट रोड मेट्रो
  • जगन्नाथ शंकर शेठ मेट्रो
  • महालक्ष्मी मेट्रो
  • साइंस सेंटर
  • आचार्य आत्रे चौक
  • वर्ली
  • सिद्धीविनायक
  • दादर मेट्रो
  • शीतला देवी मंदिर
  • धारावी
  • बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स
  • बांद्रा कॉलोनी
  • सांताक्रुज मेट्रो
  • छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट टी-1
  • छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट टी-2
  • सहर रोड
  • मरोल नाका
  • एमआईडीसी-अंधेरी
  • सीप्ज़ (SEEPZ)
  • आरे जेवीएलआर

पहले छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट टी1 का नाम डोमेस्टिक एयरपोर्ट, छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट टी2 का नाम इंटरनेशनल एयरपोर्ट और जगन्नाथ शंकरशेठ मेट्रो का नाम मुंबई सेंट्रल मेट्रो था। मेट्रो लाइन 3 के स्टेशनों के नये नाम का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है लेकिन संभावना है कि इस बारे में जल्द ही कोई फैसला ले लिया जाएगा। क्योंकि अक्तूबर के पहले सप्ताह से ही मुंबई मेट्रो लाइन 3 पर यात्री सेवाओं के शुरू होने की पूरी संभावना है।

More News

    Read more about: mumbai metro
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+