Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे के आखिरी हिस्से का ..... को हो सकता है उद्घाटन!

मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे के आखिरी हिस्से का ..... को हो सकता है उद्घाटन!

मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे का आखिरी हिस्सा भी बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले महीने के पहले सप्ताह में ही इसका उद्घाटन किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से इसकी संभावित तारीख के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। सिर्फ मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे का आखिरी हिस्सा ही नहीं बल्कि...

इसके साथ ही ठाणे क्रीक ब्रिज का दक्षिण दिशा की ओर जाने वाले कैरिजवे को भी उसी दिन खोल दिया जा सकता है। पर कब खुलेगा मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे का आखिरी हिस्सा? एक्सप्रेसवे का आखिरी हिस्सा कितना लंबा होगा?

mumbai-nagpur-expressway

अधिकारियों ने बताया

Hindustan Times की मीडिया रिपोर्ट में महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास प्राधिकरण (MSRDC) के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल गायकवाड के हवाले से बताया गया है कि मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे और ठाणे क्रीक ब्रिज का दक्षिण दिशा वाला कैरिजवे, दोनों परियोजना उद्घाटन के लिए पूरी तरह से तैयार है।

उन्होंने बताया कि एक बार इसका उद्घाटन हो जाता है तो नवी मुंबई, पुणे और नवनिर्मित नवी मुंबई एयरपोर्ट तक आने-जाने में काफी ज्यादा सुविधा होगी।

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे का आखिरी 76 किमी हिस्से का 1 मई को उद्घाटन हो सकता है। इस दिन महाराष्ट्र स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस दिन को और भी यादगार बनाते हुए समृद्धि एक्सप्रेसवे के आखिरी हिस्से का उद्घाटन इसी दिन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

बताया जाता है कि राज्य सरकार इस हिस्से के उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि 1 मई को पीएम मोदी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में विश्व ऑडियो-विजुअल एंड एंटरटेंमेंट समिट का उद्घाटन करने के लिए मौजूद रह सकते हैं।

गौरतलब है कि मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे को बनाने का विचार मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आया था। इस हाईवे के पहले चरण का निर्माण नागपुर से शिरडी के बीच किया गया था, जिसका उद्घाटन दिसंबर 2022 में पीएम मोदी ने किया था। इस हाईवे के दूसरे चरण का उद्घाटन तत्कालिन मुख्यमंत्री व वर्तमान उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मई 2023 में किया था।

इस चरण में शिरडी से नासिक के भर्वीर तक हाईवे का उद्घाटन किया गया था। मार्च 2024 में मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे के तीसरे चरण का उद्घाटन MSRDC के तत्कालिन मंत्री दादा भुसे ने किया था, जो भर्वीर से इगतपुरी तक था।

अब इगतपुरी से अमाने तक मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे का 76 किमी लंबा आखिरी हिस्सा बनकर पूरी तरह से तैयार है, जिसका 1 मई को, महाराष्ट्र स्थापना दिवस, उद्घाटन किया जा सकता है।

More News

    Read more about: mumbai nagpur expressway
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+